विज्ञापन

ततैया से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? ततैया मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां

ततैया के छत्ते को हटाने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं? पीली ततैया घर, बालकनी या गार्डन में छत्ता बना लिया है तो आप पुदीना, सिरका, लहसुन-मिर्च जैसे उपाय का इस्तेमाल कर इसकी रोकथाम कर सकते हैं. ध्यान रहें, पीली ततैया बहुत ही खतरनाक होती है. इसे हटाने में जल्दबाजी न करें.

ततैया से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? ततैया मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां
पीली ततैया का छत्ता बन गया है तो कैसे हटाए
ndtv

गर्मी और मानसून के आसपास घर की बालकनी, खिड़की, छत या गार्डन में पीली ततैया दिखाई देना आम बात है. शुरुआत में एक-दो ततैया नजर आती हैं, लेकिन ठीक जगह मिलने पर ये वहीं छत्ता बनाना शुरू कर देती हैं. इनका डंक काफी दर्दनाक हो सकता है और कुछ लोगों में एलर्जी भी हो सकती है. ऐसे में इन्हें भगाने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय सावधानी जरूरी है. घर के आसपास इनकी मौजूदगी कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं.

पुदीने की खुशबू से बनाएं दूरी

एक्सपर्ट के अनुसार, पुदीने और पेपरमिंट की तेज खुशबू कई तरह के कीड़ों को पसंद नहीं आती है. घर में ततैया की आवाजाही वाली जगह पर पुदीने का पौधा लगाया जा सकता है. इसके अलावा पानी में पुदीने की पत्तियां उबालकर ठंडा किया हुआ पानी आसपास हल्के तौर पर छिड़का जा सकता है. ध्यान रखें कि इसे सीधे ततैया या उसके छत्ते पर न डालें.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

सिरका और पानी का घोल

सफेद सिरके की तेज गंध का इस्तेमाल घर के आसपास कीटों की मौजूदगी कम करने के लिए किया जाता है. एक हिस्से सिरके में एक हिस्सा पानी मिलाकर उन जगहों पर छिड़काव किया जा सकता है, जहां ततैया बार-बार आती हैं. इसे भी छत्ते पर सीधे स्प्रे करने से बचें, क्योंकि इससे ततैया आक्रामक हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर पान का पौधा कैसे लगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें क्या डालने से तेजी से बढ़ेगी बेल

लहसुन और तीखी मिर्च का देसी नुस्खा

लहसुन की तेज गंध और मिर्च की तीखी महक वाला पानी कुछ लोगों द्वारा प्राकृतिक कीट रिपेलेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए लहसुन को पानी में भिगोकर उसमें थोड़ी मिर्च मिलाएं और पानी छान लें. इसे ततैया के संभावित रास्तों या आसपास की जगह पर हल्के तौर पर छिड़का जा सकता है. आंखों और त्वचा से इसे दूर रखें.

गेंदे और लेमनग्रास के पौधे लगाएं

अगर घर में गार्डन या बालकनी है तो वहां गेंदे, लेमनग्रास और पुदीने जैसे पौधे लगाए जा सकते हैं. इनकी तेज खुशबू कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. हालांकि, इन्हें ततैया भगाने का पक्का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

कॉफी का धुआं करते समय रहें सावधान

सूखी कॉफी को जलाने से निकलने वाला धुआं कीड़ों को परेशान कर सकता है, लेकिन इसे घर के अंदर या ज्वलनशील सामान के पास करना सुरक्षित नहीं है. अगर कभी इसका इस्तेमाल करें तो खुले और हवादार स्थान पर ही करें और आग से पूरी सावधानी बरतें.

छत्ता दिखे तो खुद हटाने की कोशिश न करें

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे जरूरी बात यह है कि बड़े या सक्रिय छत्ते के साथ किसी भी घरेलू नुस्खे का प्रयोग न करें। छत्ते पर पानी, साबुन, सिरका या कोई दूसरा पदार्थ डालने से ततैया अचानक हमला कर सकती हैं. खासकर बच्चों और पालतू जानवरों को ऐसी जगह से दूर रखें. अगर छत्ता बड़ा है या घर के प्रवेश स्थान के पास बना है, तो उसे हटाने के लिए विशेषज्ञ की मदद लेना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

यह भी पढ़ें:  रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com