Height Increasing Tips: अक्सर ही देखा जाता है कि एक उम्र के बाद लंबाई बढ़ना रुक जाती है. लंबाई को जेनेटिक्स प्रभावित करते हैं और खानपान का भी इसपर असर पड़ता है. लेकिन, लंबाई बढ़ाने के लिए चाहे कोई मैजिकल ड्रिंक हो या ना हो लेकिन हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल से शरीर की ऑवलऑल ग्रोथ और विकास सपोर्ट जरूर होते हैं. यह हमारा नहीं बल्कि यह कहना है मिस हर्ब का. इंस्टाग्राम पर राजमणि पटेल का मिस हर्ब नाम से एक पेज है. वे एक सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) हैं जो अक्सर ही अलग-अलग तरह के टिप्स और ट्रिक्स सभी से साझा करती रहती हैं. अपनी हालिया वीडियो में मिस हर्ब ने हाइट बढ़ाने वाला शेक बनाने का तरीका बताया है. आप भी शरीर के वृद्धि और विकास को बेहतर करने के लिए इस शेक को पी सकते हैं.
हाइट बढ़ाने वाला शेक | Height Increasing Shake
शेक बनाने के लिए आपको एक कप दूध लेना है. यह डेयरी या फिर प्लांट बेस्ड दूध भी हो सकता है. इसके अलावा, एक केला (Banana), एक चम्मच बादाम का मक्खन या पीनट बटर, अपने स्वादानुसार एक चम्मच शहद या फिर मेपल सीरप और एक चम्मच ही चिया सीड्स ले लें. आप चिया सीड्स के बजाय अलसी के बीज भी ले सकते हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले समेत सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में पीसने के लिए डालें. पीसने के बाद जब शेक की कंसिस्टेंसी अच्छी क्रीमी दिखने लगे तो इसे गिलास में निकालें और स्वाद लेकर पिएं.
शेक पीने का सही समय
मिस हर्ब के अनुसार, इस शेक को ब्रेकफास्ट में पिएं या फिर इसे रात में सोने से पहले पी सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे रात में खाना खाने के एक घंटे बाद और सोने से एक घंटे पहले पिएं. मिस हर्ब अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, इस शेक से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन मिलता है. हाइट (Height) सीधेतौर पर जेनेटिक्स पर निर्भर करती है लेकिन इस शेक से शरीर की बेहतर ग्रोथ में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं