विज्ञापन

45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने से क्या होगा? लास्‍ट वाला चेंज तो आप सालों से चाह रहे हैं...

अगर कोई व्यक्ति 45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने का नियम बना ले, तो शरीर और दिमाग दोनों में कुछ साफ बदलाव नजर आने लगते हैं. यह बदलाव धीरे-धीरे होते हैं, लेकिन असर लंबे समय तक रहता है.

45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने से क्या होगा? लास्‍ट वाला चेंज तो आप सालों से चाह रहे हैं...
45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने से क्या बदलाव आते हैं?

How to Stop Using Mobile Phones: रात को सोने से ठीक पहले मोबाइल देखना आज एक आम आदत बन चुकी है. सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, वीडियो देखना या चैट करना, ये सब दिन खत्म होने से पहले का रुटीन बन जाता है. लेकिन यही आदत नींद की क्वालिटी, दिमाग की एक्टिविटी और अगले दिन की एनर्जी पर असर डाल सकती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने का नियम बना ले, तो शरीर और दिमाग दोनों में कुछ साफ बदलाव नजर आने लगते हैं. यह बदलाव धीरे-धीरे होते हैं, लेकिन असर लंबे समय तक रहता है.

45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखने से क्या बदलाव आते हैं?

1. नींद की क्वालिटी में सुधार : सोने से पहले मोबाइल न देखने से दिमाग को आराम मिलने लगता है. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को प्रभावित करती है. जब यह असर कम होता है, तो नींद जल्दी आने लगती है और बार-बार जागने की समस्या भी घट सकती है. 3 से 4 हफ्तों में नींद ज्यादा गहरी और सुकून भरी महसूस होने लगती है.

2. दिमाग की शांति और फोकस बेहतर :  रात में लगातार स्क्रीन देखने से दिमाग एक्टिव बना रहता है. जब यह आदत छोड़ी जाती है, तो दिमाग को सोने से पहले शांत होने का समय मिलता है. इससे तनाव कम हो सकता है और अगले दिन फोकस बेहतर रहता है और सुबह उठते समय कम थकान महसूस होती है.

3. आंखों पर कम दबाव :  मोबाइल स्क्रीन का लगातार इस्तेमाल आंखों पर स्ट्रेस डालता है. सोने से पहले इसका इस्तेमाल बंद करने से आंखों की जलन, सूखापन और थकान में कमी आ सकती है. लंबे समय में यह आदत आंखों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

ये भी पढ़ें : बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे दूर करें? माता-पिता अपनाएं ये 7 टिप्स, बच्चे खुद भागेंगे फोन से दूर

Latest and Breaking News on NDTV

4. डेली रूटीन में सुधार :  जब रात में मोबाइल का इस्तेमाल कम होता है, तो सोने का समय तय होने लगता है. इससे शरीर का स्लीप साइकिल धीरे-धीरे संतुलित होता है. नियमित नींद का असर पूरे दिन की एक्टिविटी और मूड पर पड़ता है. जब आप रात के वक्त मोबाइल छोड़ने की कोशिश करते हैं तो शुरुआती दिनों में बेचैनी या बार-बार मोबाइल देखने का मन हो सकता है, क्योंकि यह एक आदत बन चुकी होती है. लेकिन कुछ दिनों बाद दिमाग इस बदलाव को स्वीकार करने लगता है और यह रूटीन आसान हो जाता है.

कुल मिलाकर 45 दिनों तक सोने से पहले मोबाइल न देखना एक छोटा बदलाव लग सकता है, लेकिन इसका असर नींद, मानसिक स्थिति और रोज़मर्रा की एनर्जी पर साफ दिखता है. अगर इसे लगातार अपनाया जाए, तो यह आदत लंबे समय तक हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com