Yoga Poses: योगा करने पर शरीर को अंदरूनी रूप से भी फायदा मिलता है और बाहरी रूप से भी. योगा को माइंडफुलनेस के लिए भी किया जाता है और साथ ही योगा ब्रीदिंग टेक्निक्स को कंट्रोल करने के लिए भी अच्छी है. कई ऐसे योगा पोश्चर हैं जो तनाव (Stress) दूर करने में काम आते हैं. इन योगासन को करने पर रिलैक्सेशन महसूस होती है और नर्वस सिस्टम को भी आराम महसूस होता है. योगा करने पर माइंडफुलनेस आती है और दिमाग शांत होता है, साथ ही शरीर का कोर्टिसोल लेवल कम होता है जोकि स्ट्रेस हार्मोन है. जानिए वो कौनसे योगासन हैं जो स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं.

स्ट्रेस कम करने के लिए विपरीतकर्णी आसन किया जा सकता है. इस योगासन को करने के लिए दीवार के पास जाकर लेटें. अपने दोनों पैरों को दीवार पर रखें. कुछ देर पोज होल्ड करें और वापस पहले वाली मुद्रा में आ जाएं. इस उल्टे बैलेंस वाले पोश्चर को करने पर शरीर को शांति का एहसास होता है. ब्लड फ्लो बेहतर होने में मदद मिलती है, नर्व इंपल्स पर असर होता है और स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
बालासन (Balasana) आसानी से किया जा सकते वाला आसन है जिसे करने पर शरीर को अत्यधिक जद्दोदहद नहीं करनी पड़ती है. इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने मोड़कर बैठ जाएं. अब पीठ को सामने की तरफ झुकाएं, सिर को जमीन पर रखें और दोनों हाथों को सामने की तरफ फैला लें. इस पोज को कुछ देर होल्ड करने के बाद सामान्य हो जाएं. इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी और शरीर में एनर्जी का सुचारु प्रवाह हो सकेगा.

इस आसन को इंग्लिश में हैप्पी पोज कहा जाता है. सुखासन (Sukhasana) करने के लिए दोनों पैरों को आलती-पालती करके बैठा जाता है. हाथों को घुटनों पर ध्यान की मुद्रा में रखा जाता है. इस योगासन से शरीर में ऊर्जा प्रवाहित होती है, तनाव कम होता है, अंदरूनी रूप से शरीर बेहतर होने में असर दिखता है और मेडिटेशन के फायदे भी मिलते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं