गर्मियों में घर या बाहर काम करते समय कभी-कभी ततैया अचानक डंक मार देती है. डंक लगते ही उस जगह पर तेज दर्द, जलन, लालिमा और सूजन हो सकती है. खासकर चेहरे, होंठ या गाल पर डंक लगे तो सूजन ज्यादा नजर आती है. ऐसे में घबराने के बजाय सबसे पहले प्रभावित जगह को साफ पानी और साबुन से धोना चाहिए. इसके बाद कपड़े में लपेटकर ठंडी सिकाई करने से राहत मिल सकती है. हालांकि, हर घरेलू नुस्खा सुरक्षित नहीं होता. अगर सांस लेने में दिक्कत, गले या जीभ में सूजन या चक्कर जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें.
सबसे पहले जगह को करें साफ
एक्सपर्ट के अनुसार, डंक वाली जगह को साबुन और साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं. इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है. अगर डंक त्वचा में दिखाई दे रहा है, तो उसे बिना दबाए सावधानी से हटाने की कोशिश करें. ततैया आमतौर पर मधुमक्खी की तरह डंक छोड़कर नहीं जाती, इसलिए त्वचा को बार-बार कुरेदने से बचें.
ये भी देखें- एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्च में आया नजर
सूजन पर करें ठंडी सिकाई
बता दें कि दर्द और सूजन कम करने के लिए कपड़े में लपेटकर बर्फ या ठंडी पट्टी कुछ मिनट के लिए लगाई जा सकती है. बर्फ को सीधे त्वचा पर लगाने से बचें. चेहरे या होंठ पर डंक लगने पर सूजन ज्यादाा हो सकती है, इसलिए स्थिति पर नजर रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: विटामिन डी के लिए कौन सी धूप अच्छी है? सुबह या रात को विटामिन डी कब लें
नींबू या लोहे को न रगड़ें
एक्सपर्ट ने बताया कि डंक पर नींबू का रस, मिट्टी, टूथपेस्ट या लोहे की चीज रगड़ने जैसे घरेलू नुस्खों से बचनाा बेहतर है. इनसे राहत मिलने का पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और त्वचा पर जलन बढ़ सकती है.
इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
उन्होंने बताया कि अगर डंक के बाद सांस लेने में परेशानी, गले या जीभ में सूजन, चक्कर, उल्टी, पूरे शरीर पर पित्ती या कमजोरी महसूस हो तो यह गंभीर एलर्जिक रिएक्शन का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और तुरंत आपात चिकित्सा सहायताा लें.
यह भी पढ़ें: चूड़ियों का बदला ट्रेंड... कांच नहीं अब धागों वाली बैंगल्स पर फिदा हैं महिलाएं, देखें खूबसूरत डिजाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं