विज्ञापन

9 महीने का हो गया आपका बेबी? शुरू करें ये 5 एक्टिविटी, पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चे की डेवलेपमेंट के लिए है जरूरी

आज हम आपको 5 ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो 9 महीने के बच्चे के विकास में काफी मददगार साबित हो सकती हैं. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर दीपा अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

9 महीने का हो गया आपका बेबी? शुरू करें ये 5 एक्टिविटी, पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चे की डेवलेपमेंट के लिए है जरूरी
9 महीने के बेबी के लिए जरूरी एक्टिविटी
Photo Credit: NDTV

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में उम्र के साथ-साथ उनकी फिजिकल, मानसिक विकास जरूरतों को समझना भी बेहद जरूरी है. जब बच्चा 9 महीने का हो जाता है, तब वो अपने आसपास की चीजों को पहचानने और नई चीजें सीखने की कोशिश करने लगता है. इस उम्र में खेल-खेल में कराई गई कुछ आसान एक्टिविटीज उसकी सोचने-समझने की क्षमता, विकास, हैंड-आई कोऑर्डिनेशन और सोशल स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो 9 महीने के बच्चे के विकास में काफी मददगार साबित हो सकती हैं. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर दीपा अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं इन एक्टिविटीज के बारे में...

1. Peek-a-Boo खेलें

डॉक्टर बताती हैं कि Peek-a-Boo बच्चों का पसंदीदा खेल होता है. इसमें आप अपना चेहरा हाथों या कपड़े से छिपाकर अचानक सामने आएं. ये सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि बच्चे को ये समझने में मदद करता है कि कोई चीज दिखाई न देने पर भी मौजूद रहती है. इसे 'Object Permanence' कहा जाता है. ये बेबी के दिमागी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण माना जाता है.

2. Container Drop Game

इस एक्टिविटी के लिए एक छोटा कंटेनर लें और बच्चे को कुछ खिलौने दें. अब उसे खिलौनों को कंटेनर में डालने के लिए प्रोत्साहित करें. हर बार खिलौना डालने पर आप मजेदार आवाज या 'बूम' बोल सकते हैं. इस एक्टिविटी से बच्चे की सोचने-समझने की क्षमता, हैंड-आई को-ऑर्डिनेशन और फोकस डेवलेप होता है.

यह भी पढ़ें: खांसी-जुकाम में बच्चों को क्या खाने के लिए दें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया किन चीजों से मिलेगा आराम

3. Crawling Tunnel Activity

पीडियाट्रिशियन ने बताया कि इस एक्टिविटी के लिए आप अपने पैरों या कुर्सियों की मदद से एक छोटा टनल जैसा रास्ता बनाएं और बच्चे को उसके नीचे से रेंगकर आने के लिए कहें. ये एक्टिविटी बच्चे की आर्म स्ट्रेंथ, शरीर का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है. 

4. Sing and Clap

बच्चे के साथ उसकी पसंदीदा राइम्स या नर्सरी सॉन्ग गाएं और उसे ताली बजाने के लिए प्रेरित करें. आप उसके साथ हल्का-फुल्का डांस भी कर सकते हैं. इससे बच्चे की भाषा समझने की कैपेसिटी, सुनने की आदत और कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलेप होती हैं.

5. Sound Hunt Game

इस खेल में आप कोई आवाज करने वाली चीज, जैसे चाबी का गुच्छा या रैटल, बच्चे को दिखाएं और फिर उसे किसी जगह पर छिपा दें. इसके बाद बच्चे से पूछें, 'कहां गई?' और उसे आवाज के आधार पर चीज ढूंढने के लिए प्रोत्साहित करें. डॉक्टर दीपा के अनुसार इस से बच्चे की सुनने की क्षमता, ध्यान लगाने की आदत और समस्या सुलझाने की स्किल डेवलेप होती है.

यह भी पढ़ें: बच्चे के लिए डायपर इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, पीडियाट्रिशियन ने बताया बढ़ सकते हैं रैशेज

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को किस उम्र तक माता-पिता के साथ सोना चाहिए? पेरेंटिंग एक्सपर्ट ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Parenting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com