विज्ञापन

Sweater Styling: सिर्फ स्वेटर पहनना नहीं, उसे स्टाइल करना भी सीखिए! अपनाएं ये 4 तरीके, दिखेंगी एकदम स्टाइलिश और फैशनेबल

आज हम आपको स्वेटर को स्टाइल करने के 4 आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप सर्दियों में गर्म रहने के साथ-साथ फैशनेबल भी दिख सकती हैं. इन स्टाइल में न आपको ठंड लगेगी और लुक भी एकदम स्टाइलिश आएगा.

Sweater Styling: सिर्फ स्वेटर पहनना नहीं, उसे स्टाइल करना भी सीखिए! अपनाएं ये 4 तरीके, दिखेंगी एकदम स्टाइलिश और फैशनेबल
सर्दियों में स्वेटर कैसे स्टाइल करें?
Photo Credit: NDTV

How to Style Sweater: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है. ऐसे मौसम में दोस्तों या खास लोगों के साथ कॉफी डेट और आउटिंग का मजा ही अलग होता है. लेकिन हर बार नए विंटर कपड़े खरीदना आसान नहीं होता. ऐसे में आपके वॉर्डरोब में मौजूद एक सिंपल सा स्वेटर भी आपकी स्टाइल को खास बना सकता है. कई बार स्वेटर भारी भरकम महसूस होते हैं और पुराना फैशन भी नजर आता है. ऐसे में आप कुछ तरीके अपनाकर पुराने स्वेटर को स्टाइलिश तरीके से स्टाइल कर सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको स्वेटर को स्टाइल करने के 4 आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप सर्दियों में गर्म रहने के साथ-साथ फैशनेबल भी दिख सकती हैं. इन स्टाइल में न आपको ठंड लगेगी और लुक भी एकदम स्टाइलिश आएगा.

1. ऑफिस के लिए ऐसे करें स्टाइल

ऑफिस के लिए सर्दियों में सिंपल और मिनिमल लुक हमेशा अच्छा लगता है. अगर ऑफिस के बाद कलीग्स के साथ कॉफी पर जाने का प्लान है, तो अपने स्वेटर के नीचे सफेद कॉलर वाली फुल स्लीव्स शर्ट पहन सकती हैं. इसे ऑफिस ट्राउजर या जींस के साथ पेयर करें. अगर आप थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो पेंसिल स्कर्ट के साथ स्टॉकिंग्स पहन सकती हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए पॉइंटेड हील्स चुनें. वहीं, अगर आपको कैज़ुअल और कॉम्फी लुक पसंद है तो काउबॉय बूट्स या कैनवास शूज भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 20s, 30s और 40s में कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए अपनी उम्र अनुसार स्किनकेयर रुटीन

2. स्कार्फ के साथ करें स्टाइल

सर्दियों में गर्म रहने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने के लिए स्कार्फ एक शानदार ऑप्शन माना जाता है. अगर आपका स्वेटर सिंपल और प्लेन है, तो उसके साथ आप खूबसूरत डिजाइन या कलर वाला स्कार्फ पहन सकती हैं. इससे आपका लुक तुरंत निखर जाएगा और आप काफी एलिगेंट नजर आएंगी. लुक को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए स्कार्फ के रंग से मिलता-जुलता फुटवियर भी पहना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

3. पेंटर्स हैट पहनें

सर्दियों में ज्यादातर लोग टोपी या हैट को सिर्फ ठंड से बचने के लिए पहनते हैं, लेकिन सही हैट आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकती है. अगर आप सिंपल सा स्वेटर पहन रही हैं, तो उसके साथ जींस और एक स्टाइलिश पेंटर हैट या बेरेट हैट कैरी कर करें.ये बिना ज्यादा मेहनत किए आपके लुक को खास बना देगा. इसके अलावा आप स्वेटर के साथ कोट या जैकेट भी पहन सकती हैं.

4. ओवरकोट कैरी करें

ओवरकोट सर्दियों का ऐसा फैशन पीस है जो आपके पूरे लुक को कुछ ही मिनटों में स्टाइलिश बना सकता है. ये न सिर्फ आपको ठंड से बचाता है, देखने में भी काफी फैशनेबल लगता है. अपने सिंपल स्वेटर के साथ आप ब्लैक ओवरकोट पहन सकती हैं, क्योंकि काला रंग लगभग हर रंग के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है. चाहे आप शॉर्ट ब्लेजर कोट चुनें या ट्रेंच कोट, ओवरकोट आपके आउटफिट को तूरंत अपग्रेड कर देता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे की झाइयां और पिगमेंटेशन से हैं परेशान? जायफल से घर पर बनाएं ये खास फेस पैक

यह भी पढ़ें: DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com