आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बात को लेकर परेशान है. युवाओं पर पढ़ाई, नौकरी और करियर में आगे बढ़ने का दबाव है. वहीं, दूसरी तरफ प्यार और रिश्तों को लेकर भी कई तरह की उलझन रहती है. किसी को सही पार्टनर नहीं मिल रहा है, तो कोई ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहा है. कई लोग रिश्ते में आने से डरते हैं, तो कुछ लोग कमिटमेंट से बचते हैं. ऐसे में खुद को शांत रखना और अपनी भावनाओं को समझना बहुत जरूरी है. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने असफलता के डर और रिश्तों की इन परेशानियों से निपटने के कुछ आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
श्री श्री रविशंकर से जानें खुशहाल जिंदगी का तरीकाश्री श्री रविशंकर बताते हैं, परीक्षा, इंटरव्यू या करियर को लेकर डर और चिंता होना आम बात है. लेकिन जब हम हर समय इसी बारे में सोचते रहते हैं, तो हमारा कॉन्फिडेंस कम होने लगता है. इसका असर हमारे काम पर भी पड़ता है. ज्यादा घबराहट के कारण हम अपना बेस्ट नहीं दे पाते हैं.
श्री श्री रविशंकर के अनुसार, डर और चिंता के समय उस बारे में बार-बार सोचने की बजाय गहरी सांस लें और खुद को शांत करें. आप चाहें तो प्राणायाम कर सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं. हमारी बहुत सी चिंताएं ऐसी होती हैं, जो असल में कभी होती ही नहीं हैं. इसलिए हर आने वाली परेशानी के बारे में पहले से परेशान होना जरूरी नहीं है.
अच्छे रिश्ते के लिए पहले खुद खुश रहेंश्री श्री रविशंकर आगे बताते हैं, जब हमें लगता है कि हमारी लाइफ में पार्टनर की बहुत ज्यादा जरूरत है, तो कई बार हम गलत व्यक्ति के साथ भी रिश्ता बना लेते हैं. सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए किसी रिश्ते में जाना सही फैसला नहीं होता है. जब हम खुद के साथ खुश रहते हैं, अपने मन से जुड़े रहते हैं, तो हम रिश्तों को भी बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. ऐसे में हम किसी को सिर्फ इसलिए चुनने पर मजबूर नहीं होते हैं क्योंकि हम अकेले हैं. हम सोच-समझकर पार्टनर चुन पाते हैं. इसलिए अच्छे रिश्ते के लिए पहले खुद खुश रहें.
ब्रेकअप के बाद खुद को संभालेंरिश्ता टूटने का दर्द दर्द होना आम बात है. ब्रेकअप के बाद व्यक्ति अकेलापन, दुख और बेचैनी महसूस करता है. ऐसे समय में बार-बार पुरानी बातें सोचने और खुद को दुखी रखने के बजाय अपने मन को शांत करने की कोशिश करें.
हर बात को दिल पर न लेंइन सब से अलग श्री श्री रविशंकर कहते हैं, रिश्तों और जिंदगी में लोगों की बातें सुननी पड़ती हैं. कई बार लोग हमारी बुराई करते हैं या हमारे बारे में अपनी गलत राय बना लेते हैं. ऐसे में इससे परेशान होकर अपना कॉन्फिडेंस खोना ठीक नहीं है. श्री श्री रविशंकर के अनुसार, लोग समय के साथ अपनी राय बदल भी लेते हैं. इसलिए अगर आप अपने व्यवहार में सच्चे हैं तो हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें. खुद पर भरोसा रखें और अपनी जिंदगी पर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें- ब्रेकअप से पहले कपल्स चुपचाप बंद कर देते हैं ये 3 काम, क्या आपके रिश्ते में भी दिख रहे हैं संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं