विज्ञापन

ब्रेकअप से पहले कपल्स चुपचाप बंद कर देते हैं ये 3 काम, क्या आपके रिश्ते में भी दिख रहे हैं संकेत

एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देना और साथ बिताए जाने वाले खास पलों का कम होना ऐसे संकेत हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. अगर समय रहते इन चेंज को समझ लिया जाए, तो रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकता है.

ब्रेकअप से पहले कपल्स चुपचाप बंद कर देते हैं ये 3 काम, क्या आपके रिश्ते में भी दिख रहे हैं संकेत
ब्रेकअप से पहले दिखने वाले संकेत
Photo Credit: Magnific

Relationship Tips: रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े होना आम बात है, लेकिन हर ब्रेकअप की वजह कोई बड़ा विवाद या धोखा नहीं होता. कई बार रिश्ते में दूरियां धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं और लोगों को इसका एहसास भी नहीं होता. बातचीत कम होना, एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देना और साथ बिताए जाने वाले खास पलों का कम होना ऐसे संकेत हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. अगर समय रहते इन चेंज को समझ लिया जाए, तो रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें कपल्स अक्सर ब्रेकअप से पहले चुपचाप करना बंद कर देते हैं.

1. छोटी-छोटी बातें बताना बंद कर देना

आपको बता दें कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा बड़ी-बड़ी बातें जरूरी नहीं होतीं. कई बार छोटी-छोटी बातें ही दो लोगों को एक-दूसरे के करीब रखती हैं. ऐसे में जब पार्टनर अपने दिन की ऐसी छोटी-छोटी बातें एक-दूसरे को बताना बंद कर देते हैं, तो ये रिश्ते में दूरियों को बढ़ाती हैं. वे अभी भी पैसों, खाने, फ्यूचर और जिम्मेदारियों पर बात करते हैं, लेकिन दिल से होने वाली बातचीत धीरे-धीरे कम होने लगती है. इससे इमोशनल कनेक्शन बंद हो जाता है और रिश्ता टूट जाता है.

2. छोटी लड़ाइयों के बाद सुलझाना बंद कर देना

एक हेल्दी रिश्ता वो नहीं होता है जिसमें कभी भी बहस न हो, बल्की वो होता है जिसमें दोनों पार्टनर लड़ाई के बाद वापस लौटने का रास्ता खोज लेते हैं. लेकिन ब्रेकअप से पहले कई कपल्स यही कोशिश करना बंद कर देते हैं. पहले किसी बहस के बाद माफी मांग ली जाती थी, खुलकर बात हो जाती थी या फिर एक छोटा-सा गले लगना भी नाराजगी दूर कर देता था. लेकिन जब रिश्ता कमजोर होने लगता है, तो झगड़े अक्सर खामोशी में खत्म होने लगते हैं.

3. एक-दूसरे को समझना बंद करना

रिश्ते में लड़ाइयां होना बिल्कुल आम बात है. लेकिन ब्रेकअप से पहले अक्सर बदलाव झगड़ों में नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने की कोशिशों में दिखने लगता हैं. कपल धीरे-धीरे अपनी भावनाओं को समझाना भी छोड़ देते हैं. ऐसे में जब पार्टनर एक-दूसरे के नजरिए, भावनाओं और अनुभवों को जानने की कोशिश करना छोड़ देते हैं, तो इमोशनली डिस्टेंस बढ़ने लगता है. साथ ही यही दूरी समय के साथ रिश्ते को कमजोर बना देती है.

यह भी पढ़ें: पैसे, बच्चा या नौकरी नहीं... शादीशुदा कपल्स को इन 4 बातों पर भी जरूर करनी चाहिए चर्चा, रिश्ता रहेगा मजबूत

यह भी पढ़ें: इस तरह के पार्टनर को न दें दूसरा चांस… रिलेशनशिप कोच ने महिलाओं को दी जरूरी टिप, बताया रेड फ्लैग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com