Weight Loss Tea: ऐसे अनेक लोग हैं जिनके दिन की शुरूआत दूध वाली चाय के बिना होती ही नहीं है. वहीं, बहुत से लोग दूध वाली चाय सिर्फ इसलिए पीते हैं कि सुबह खाली पेट घर से निकलना अच्छा नहीं लगता तो चाय ही पी ली जाए. लेकिन, आप अपने दिन की शुरूआत हर्बल टी (Herbal Tea) से भी कर सकते हैं. हर्बल टी स्वाद में भी अच्छी होती है और वजन तेजी से घटाती है सो अलग. रसोई में रखे मसालों से ही आप हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं और इस चाय को पीने के एक घंटे बाद नाश्ता करके घर से निकल सकते हैं जिससे शरीर फिट भी रहेगा और सेहत दुरुस्त रहेगी सो अलग. जहां दूध वाली चाय सुबह के समय पीने पर पेट में गैस या एसिडिटी बन सकती है तो वहीं हर्बल चाय मॉर्निंग सिकनेस, पेट की दिक्कतों और बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बैली फैट कम करने के लिए हर्बल चाय | Herbal Tea For Weight Loss
दालचीनी की चायदालचीनी से बनने वाली हर्बल टी (Cinnamon Tea) बैली फैट कम करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने का काम भी करती है. इस चाय को बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर पका लें. दालचीनी को पीसकर भी पानी में उबाला जा सकता है. बस तैयार है आपकी दालचीनी की चाय. स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी डाला जा सकता है.
रात में इस तरह लगा लें हल्दी, त्वचा नहीं पड़ेगी पीली और दिखने लगेगा सुनहरा निखार
हल्दी की चायवेट लॉस के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी सूजन और दर्द जैसी दिक्कतों से राहत दिलाती है. पानी में हल्दी और काली मिर्च डालकर इस चाय को बनाया जा सकता है. आप चाहे तो थोड़ा दूध भी इसमें डाल सकते हैं.
सौंफ की चायपेट की चर्बी को तेजी से कम करने वाली चाय में सौंफ की चाय (Fennel Seeds Tea) भी शामिल है. सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ के दाने लेकर गर्म पानी में उबाल लें. यह चाय पाचन को बेहतर करती है और गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट दर्द की दिक्कत में भी फायदेमंद है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं