Skin Care: हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी हल्दी बेहद फायदेमंद साबित होती है. हल्दी (Turmeric) को चेहरे पर सही तरह से लगाया जाए तो यह डेड स्किन सेल्स को दूर करती है, इससे टैनिंग हल्की होती है, त्वचा निखरती है, झाइयां कम होती हैं और दाग-धब्बों की दिक्कत कम होने लगती है सो अलग. यहां चेहरे पर हल्दी लगाने के ऐसे कुछ तरीके दिए जा रहे हैं जो चेहरे पर चांदी सी चमक ले आते हैं. जानिए रात के समय किस तरह लगाई जा सकती है चेहरे पर हल्दी जिससे त्वचा की अलग-अलग दिक्कतों से मिल सके छुटकारा. चुटकियों में आजमाए जा सकते हैं हल्दी के ये नुस्खे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चेहरे पर कैसे लगाएं हल्दी | How To Apply Turmeric On Face
ड्राई स्किन के लिएअगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप गुलाबजल में दूध की ताजा क्रीम और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. त्वचा निखर उठती है.
रोजाना सुबह इस तरह कर लिया अदरक का सेवन, तो पेट से लेकर जोड़ों के दर्द तक की दिक्कत हो जाएगी दूर
ग्लो पाने के लिएग्लोइंग स्किन पाने के लिए हल्दी का यह फेस पैक (Turmeric Face Pack) लगाया जा सकता है. एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही नींबू का रस डालें. इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. स्किन पर ग्लो नजर आने लगता है.
टैनिंग हटाने के लिएचेहरे पर टैनिंग हो गई है तो एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच टमाटर की प्यूरी या पिसा टमाटर मिला लें. इसमें एक चम्मच भरकर दही भी डालें. चेहरे पर इस फेस पैक को लगाएं और 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. टैनिंग (Tanning) हल्की करने के लिए हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
एजिंग साइंस कम करने के लिएउम्र बढ़ने लगती है तो त्वचा पर टैनिंग साइंस भी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कई बार स्किन का सही तरह से ध्यान ना रखने पर भी झु्र्रियां पड़ने लगती हैं. ऐसे में हल्दी को अंडे के सफेद हिस्से में मिलाएं और इसमें ऑलिव ऑयल डालकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. एजिंग साइंस पर असर दिखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं