Hair Care: रोजाना एक्सरसाइज करने पर शरीर अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में स्वस्थ रहने लगता है. बालों को बढ़ाने के लिए आपने बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स और अनेक घरेलू उपाय आजमाकर जरूर देखे होंगे, लेकिन अब एकबार इन एक्सरसाइज को भी करके देख लीजिए. कई ऐसे एक्सरसाइज (Exercise) हैं जिन्हें करने पर स्कैल्प के पोर्स खुल जाते हैं और ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है जिनसे हेयर फॉलिकल्स तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन बेहतर तरह से पहुंच पाता है. रोजाना इन एक्सरसाइज को करने पर आपको अपने बालों की ग्रोथ (Hair Growth) बढ़ती हुई नजर आएगी. ये एक्सरसाइज बालों को जड़ों से बढ़ाने में अपना असर दिखाती हैं और आप रोजाना आसानी से घर पर ही खड़े-खड़े ये एक्सरसाइज कर सकते हैं.
रात में इस तरह लगा लें हल्दी, त्वचा नहीं पड़ेगी पीली और दिखने लगेगा सुनहरा निखार
बाल बढ़ाने वाली एक्सरसाइज | Exercise For Hair Growth
गर्दन स्ट्रेच करनाइस एक्सरसाइज को आप खड़े होकर या बैठे हुए भी कर सकते हैं. अपनी गर्दन को एक तरफ झुकाएं और फिर दूसरी तरफ. इस तरह आपको तकरीबन 10 बार गर्दन को स्ट्रेच करना है. यह एक्सरसाइज गर्दन की टेंशन को कम करती है और इससे स्कैल्प की ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर से नीचे करते हुए गोलाई में घुमाएं. इसके बाद अपनी गर्दन को आगे से दाईं तरफ, फिर पीछे, फिर बाईं तरफ और फिर आगे लेकर आएं. इस तरह गर्दन और कंधे गोलाई में घुमाने पर अकड़न कम होती है और हेल्दी हेयर ग्रोथ भी होने लगती है. 10 बार गर्दन और कंधे रोल (Shoulder Roll) करें.
साइड बेंडसाइंड बेंड या शरीर को दोनों तरफ झुकाने की एक्सरसाइज भी बालों की ग्रोथ बेहतर करने में मदद कर सकती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े होकर अपने दाएं हाथ को सिर के ऊपर तक झुकाकर ले जाएं और शरीर को बाईं तरफ झुकाएं. इसके बाद बाएं हाथ को सिर के ऊपर लेकर जाएं और शरीर को दाईं तरफ झुकाएं. 10 बार इस एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं. यह एक अच्छी स्ट्रेचिंग (Stretching) भी है जिससे शरीर में चुस्ती रहती है.
जंपिंग जैक्सआपको शायद सुनकर हैरानी हो कि जंपिंग जैक्स ना सिर्फ शरीर को फिट रखने के लिए किए जाते हैं बल्कि इनसे हेयर ग्रोथ भी प्रभावित होती है. हेयर ग्रोथ के लिए रोजाना 30 जंपिंग जैक्स करें. इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प भी अच्छी रहती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं