Kulthi Dal Protein: शरीर में मांसपेशियों की मजबूती के लिए और ताकत के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) प्रोटीन की जरूरत पर जोर देते आए हैं. दरअसल प्रोटीन (Protein) ही है जिसके चलते हमारी मांसपेशियां मजबूत बनी रहती है और शरीर स्वस्थ रह पाता है. ऐसे में हर किसी को अपनी डेली डाइट में प्रोटीन की अच्छी खुराक शामिल करनी चाहिए. ऐसे में डाइट (Diet) में दूध दही पनीर के साथ साथ दालों को भी महत्व दिया गया है. खासकर कुलथी की दाल (kulthi dal)को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है. सदगुरु ने भी इस दाल को प्रोटीन का खजाना कहा है क्योंकि ये सभी दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन से भरपूर कही जाती है.
_625x300_15_October_18.jpg)
सर्दी में नवजात शिशु को कंबल में लपेट कर रखा था और हो गई है विटामिन डी की कमी
ये दाल है प्रोटीन का पावरहाउस | Kulthi Dal is Powerhouse of Protein
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जो लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं या फिर एक्सरसाइज और वर्कआउट करने जिम जाते हैं, उनको खासतौर पर कुलथी की दाल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर को भरपूर प्रोटीन मिल सके. खासकर सर्दियों में कुलथी की दाल खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है क्योंकि ये शरीर में गर्मी पैदा करती है. कुलथी की दाल केवल शरीर को प्रोटीन की खुराक नहीं देती बल्कि इसे खाने से शरीर का ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है. इसलिए शुगर रोगियों को भी डॉक्टर से परामर्श करके अपनी डाइट में इस दाल को शामिल करना चाहिए. जो लोग पथरी से परेशान रहते हैं, उनके लिए कुलथी की दाल काफी फायदेमंद साबित होती है. दरअसल कुलथी की दाल को रात भर पानी में भिगोकर अगर रोज सुबह इसके पानी को पिया जाए तो किडनी स्टोन में काफी राहत मिलती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं कुलथी की दाल
कुलथी की दाल प्रोटीन के साथ साथ और भी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस दाल की मदद से आप वेट को भी कंट्रोल में कर सकते हैं. इसमें कम कैलोरी होती है और इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है. इसे डाइट में शामिल करने पर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है. चूंकि ये गर्म होती है इसलिए सीजनल फ्लू और सर्दी जुकाम से भी बचाव करती है. अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो आपको कुलथी की दाल को भिगोकर अंकुरित करके इसे खाना चाहिए. इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पेट देर तक भरा रहता है.
Anand Bakshi ने School में पढ़ी कहानी और लिख दिया यह गाना | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं