Healthy Recipe: एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग तरह की टिप्स और ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं. कभी रोशनी अपने स्किन केयर सीक्रेट्स बताती हैं तो कभी होम डेकोर से जुड़े आइडिया शेयर करती हैं. इसी तरह हाल ही में रोशनी ने इस सुपर हेल्दी ब्रोकली मशरूम राइस (Broccoli Mushroom Rice) की रेसिपी को सभी से साझा किया है. ये डिश देखने में ही इतनी स्वादिष्ट है तो खाने में तो लाजवाब ही होगी. इस वीडियो (Viral Video) को देख आप रोशनी (Roshni Chopra) को खुद ये डिश बनाते हुए देख सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रोकली मशरूम राइस की रेसिपी | Broccoli Mushroom Rice Recipe
- रोशनी ने ब्रोकली मशरूम राइस तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज को घी में क्रिस्पी होने तक भूनकर अलग रख लिया है. आप चाहें तो प्याज भूनने के लिए तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- इसके बाद रोशनी ने पैन में एक तेज पत्ता, 2 लौंग, छोटा दालचीनी का टुकड़ा, एक चक्र फूल और 2-3 काली मिर्च के टुकड़ों को घी में डालकर पकाया है.
- अब 2 कटे टमाटरों को हल्का पकाएं.
- इसके बाद हरी मिर्च का पेस्ट डालें. इस पेस्ट के साथ ही अदरक का छोटा टुकड़ा, एक लहसुन का टुकड़ा और थोड़े फ्राइड प्याज डालें.
- नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाला मिला लें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
- एक कप मशरूम और एक कप पहले से पकी हुई ब्रोकली मिलाएं,
- आधा कप फेंटी हुई दही डालकर 4-5 मिनट पकाने के बाद इस मिक्सचर को एक बर्तन में निकालें और पके हुए चावल डालें.
- भीगा हुआ केसर डालकर इस डिश को गर्मागर्म परोसें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म सिटी में स्पॉट हुए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं