विज्ञापन

झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

पिगमेंटेशन यानी झाइयां कम करने के लिए समय और सही देखभाल की जरूरत होती है. अगर, आप भी झाइयों से परेशान है और इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं तो यहां जानिए झाइयां कैसे दूर करें.

झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए
झाइयां कैसे दूर करें?

आजकल चेहरे पर झाइयां और पिगमेंटेशन एक आम समस्या बन चुकी है. कई लोग इसे ठीक करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट, क्रीम और घरेलू उपाय आजमाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता. स्किन एक्सपर्ट डॉ. उपासना बोहरा के अनुसार, पिगमेंटेशन यानी झाइयां को कम करने के लिए समय और सही देखभाल की जरूरत होती है. अगर, आप भी झाइयों से परेशान है और इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं तो डॉ. उपासना बोहरा ने कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिनकी मदद से स्किन की रंगत सुधारने और झाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है.

मुलेठी और दही का फेस पैक

डॉ. बोहरा के मुताबिक, मुलेठी पिगमेंटेशन कम करने में काफी असरदार होती है. झाइयां कम करने के लिए आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को दही में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और पूरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं. इसे कम से कम 30 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन के दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं.

चावल, आलू और चुकंदर का इस्तेमाल

चावल, आलू और चुकंदर का मिश्रण झाइयां दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए चावल, आलू, टमाटर और चुकंदर को अच्छी तरह पकाकर इसका मिश्रण तैयार करें. फिर इसे कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं. गुनगुने दूध में इस पोटली को डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. ये स्किन को साफ करने और रंगत निखारने में मदद करें.

तुलसी का पानी

डॉ. बोहरा के मुताबिक, जिन लोगों को पिगमेंटेशन के साथ खुजली या स्किन में जलन की समस्या होती है, उनके लिए तुलसी का पानी लाभकारी हो सकता है. इसके लिए 20-30 तुलसी के पत्तों को पानी में पीसकर रातभर कांच के बर्तन में रखें. अगले दिन इसे छानकर चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं और रातभर लगा रहने दें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और झाइयां कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें:- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhaiya, Pigmentation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com