Skin Care: रसोई की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें त्वचा पर लगाया जाए तो बिल्कुल पार्लर जैसा निखार चेहरे पर देखने को मिलता है. ऐसी ही एक चीज है चावल. त्वचा पर चावल के आटे से बने फेस पैक्स लगाए जा सकते हैं. चावल के आटे (Rice Flour) से त्वचा को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इसमें विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और साथ ही इसमें स्किन को फायदा देने वाले तत्व पाए जाते हैं. चावल के आटे का फेस पैक (Face Pack) स्किन से एक्सेस ऑयल सोखता है, इससे स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं, सन डैमेज कम होता है, एजिंग साइंस कम होते हैं और स्किन रिपेयर होती है सो अलग. यहां जानिए किन-किन तरीकों से चावल के आटे से फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं.
पाना चाहती हैं घने और लंबे बाल तो इस तरह लगाएं एलोवेरा, दिखने लगता है कमाल का असर
चावल के आटे के फेस पैक्स | Rice Flour Face Packs
चावल का आटा और दूध - इस फेस पैक से स्किन पर ग्लो दिखने लगता है. इसे बनाने के लिए चावल के आटे में जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और सही कंसिस्टेंसी हो जाने पर इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को नमी भी मिलती है और चेहरा खिला-खिला नजर आने लगता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चश्मा पहनने की वजह से नाक पर दिखने लगे हैं निशान, तो इस तरह छूटेंगे ये धब्बे, त्वचा दिखने लगेगी साफ
चावल का आटा और एलोवेरा जैल - यह फेस पैक बेजान त्वचा में जान भर देता है. इससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स कम होने में भी असर नजर आ सकता है. 2 चम्मच एलोवेरा जैल और एक चम्मच चावल के आटे को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं और हटा लें.
चावल का आटा और गेंह का आटा - इस किफायती फेस पैक से त्वचा के दाग-धब्बे (Dark Spots) कम होने में असर दिखता है. इसे तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में चावल का आटा और गेंहू का आटा लें और उसमें टमाटर का रस मिला लें. इस मिश्रण में जरूरत के अनुसार पानी मिलाया जा सकता है. फेस पैक तैयार हो जाने के बाद चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरे को धोकर साफ करें. हफ्ते में एक बार यह फेस पैक लगा सकते हैं.
चावल का आटा और शहद - गर्मियों के लिए यह फेस पैक परफेक्ट होता है. स्किन से सनबर्न के असर को कम करने में इसका अच्छा असर दिखता है. 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार गुलाबजल (Rose Water) डालकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन चमक जाएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं