Hair Care: एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के घरेलू नुस्खे में किया जाता है. इस औषधीय पौधे को स्किन की देखरेख के लिए काम में लाया जाता है तो इसके फायदे बालों पर भी कुछ कम नहीं होते हैं. एलोवेरा में एसेंशियल विटामिन, एंजाइम्स, अमीनो एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में मदद कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से स्कैल्प से जुड़ी दिक्कतें कम होना शुरू हो जाती हैं. आप चाहे तो बाजार से एलोवेरा जैल लाकर बालों पर लगा सकते हैं या फिर इस जैल को ताजा पत्ती से निकाला जा सकता है. यहां जानिए लंबे और घने बाल पाने के लिए किन-किन तरीकों से किया जा सकता है एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल.
हर किसी से कभी नहीं कहनी चाहिए ये 5 बातें, इस तरह अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे आप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घने बालों के लिए एलोवेरा | Aloe Vera For Thick Hair
बालों पर एलोवेरा की ताजा पत्ती से गूदा निकालकर लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले पत्ती को काटें और अंदर नजर आने वाले जैल को ब्लेंडर में डालकर पीस लें. इससे एलोवेरा की कंसिस्टेंसी बालों पर लगाने लगाया हो जाएगी. इस मिश्रण को जस का तस बालों पर लगाया जा सकता है. इसे उंगलियों से बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और हल्के हाथों से मलें. सिर पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद इसे धोकर हटा सकते हैं. इससे बालों की फ्रिजीनेस दूर होती है, बालों को पर्याप्त नमी मिलती है, बाल मुलायम बनते हैं, बाल मोटे (Thick Hair) होते हैं, बालों की लंबाई में इजाफा होता है और बाल बढ़ने लगते हैं.
चश्मा पहनने की वजह से नाक पर दिखने लगे हैं निशान, तो इस तरह छूटेंगे ये धब्बे, त्वचा दिखने लगेगी साफ
एलोवेरा और नारियल का तेल - बालों पर एलोवेरा को नारियल के तेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एलोवेरा जैल को को नारियल के तेल में डालें और मिक्स करके बालों पर हेयर मास्क (Hair Mask) की तरह लगाएं. इस मिश्रण को हल्का गर्म करके भी बालों पर लगाया जा सकता है. बालों पर इसे 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
एलोवेरा और अंडा- एलोवेरा जैल के साथ अंडे को मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है. इससे बालों की अच्छी डीप कंडीशनिंग भी हो जाती है. एक कटोरी में एलोवेरा लें, एक पूरा अंडा डालें और एक से डेढ़ चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें. इसे बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. बाल मुलायम होकर उंगलियों से फिसलने लगते हैं. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगाया जा सकता है.
एलोवेरा और नारियल का दूध - सिर पर इन दोनों चीजों को मिक्स करके लगाने पर बालों को पोषण मिलता है और बढ़ने में मदद मिलती है. 4 चम्मच नारियल के दूध में 4 चम्मच एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) डालें और चाहे तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिला लें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर आधे से एक घंटे के बीच लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं