Home Remedies: जिन लोगों की चश्मा हर समय लगाए रखने की आदत होती है उन्हें नाक पर चश्मे के दाग भी नजर आने लगते हैं. पहले तो ये निशान बेहद हल्के होते हैं लेकिन समय के साथ ही गहराने लगते हैं और अलग से ही चमकना शुरू हो जाते हैं. खासकर जब चश्मा उतारकर रखा जाए तो नाम के दोनों ओर ये निशान (Spactacle Marks) धब्बों की तरह दिखते हैं. लेकिन, ये निशान परमानेंट नहीं होते और अगर सही नुस्खे आजमाए जाएं तो इनसे छुटकारा पाया जा सकता है. यहां ऐसे ही कुछ आसान से नुस्खे दिए जा रहे हैं जिनका सही तरह से इस्तेमाल करके नाक पर नजर आने वाले धब्बों से छुटकारा मिल सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाक से चश्मे के निशान हटाने के तरीके
आलू का पेस्ट - आलू ऐसी सब्जी है जिसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं. चाहे आलू का पेस्ट हो या फिर आलू का रस, नाक पर पड़े निशानों को हटाने में असरदार होता है. इस्तेमाल के लिए आलू को पीसकर इसमें गुलाबजल मिलाएं और इस पेस्ट को चश्मे से पड़े नाक के निशान पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. रोजाना इस्तेमाल करने पर धब्बे हल्के होने लगेंगें. आलू के रस (Potato Juice) में नींबू का रस मिलाकर भी नाक पर लगाया जा सकता है.
छोटे बच्चे को इस तरह नए भाई-बहन के साथ कराएं एडजस्ट, तालमेल बिठाने में नहीं होगी दिक्कत
एलोवेरा जैल - दाग-धब्बों को हल्का करने में एलोवेरा जैल के फायदे भी देखे जा सकते हैं. एलोवेरा जैल को इन धब्बों पर लगाकर छोड़ लें. आप चाहे तो रात के समय भी एलोवेरा को नाक पर मलकर सो सकते हैं. चश्मा उताकर जैल को लगाएंगे तो असर तेजी से नजर आने लगता है.
नींबू का रस - नाक के निशान हटाने के लिए नींबू के रस में पुदीने को पीसकर मिलाएं और पेस्ट बनाएं. इस तैयार पेस्ट को नाक के धब्बों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. धब्बे गहराते नहीं हैं और हल्के होना शुरू हो जाते हैं.
संतरे का छिलका - धूप में संतरे के छिलके सुखा लें और पीसकर पाउडर तैयार करें. इसके बाद संतरे के छिलकों के इस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और नाक पर लगाकर 20 से 25 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. हफ्ते में 3 से 4 बार इस पेस्ट को नाक पर लगाएं.
खीरे का रस - इन धब्बों से छुटाकार दिलाने में हाइड्रेटिंग खीरे का भी असर दिखता है. इससे स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं और धब्बे हल्के होना शुरू हो जाते हैं. इसके लिए खीरे के रस (Cucumber Juice) को रूई की मदद से धब्बे पर लगाएं और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं