विज्ञापन

इस तरह के पार्टनर को न दें दूसरा चांस… रिलेशनशिप कोच ने महिलाओं को दी जरूरी टिप, बताया रेड फ्लैग

रिलेशनशिप कोच चेतना चक्रवर्ती ने महिलाओं को एक रिलेशनशिप टिप देते हुए ये बताया है कि आखिर किन पार्टनर को दूसरा चांस नहीं देना चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि घोस्टिंग के बाद अगर कोई वापिस आए तो ऐसी स्थिति में क्या करें.

इस तरह के पार्टनर को न दें दूसरा चांस… रिलेशनशिप कोच ने महिलाओं को दी जरूरी टिप, बताया रेड फ्लैग
किन पार्टनर को नहीं देनी चाहिए दूसरी चांस?
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: आजकल के डिजिटल दौर में डेटिंग भी काफी ज्यादा आसान हो गई है. बस एक राइट स्वाइप किया, मैच हुआ और फिर बातचीत शुरू. कई बार कुछ मुलाकातें भी होती हैं और सब कुछ ठीक लगता है. लेकिन अचानक सामने वाला व्यक्ति बिना कुछ बताए आपकी जिंदगी से गायब हो जाता है. फिर जब आप उसे भूलकर आगे बढ़ने लगते हैं, तभी उसका नाम आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देता है. ऐसी स्थिति में कई लोग दोबारा बात शुरू करने या उस रिश्ते को दूसरा चांस देने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन रिलेशनशिप कोच चेतना चक्रवर्ती का कहना है कि ऐसा करने से अच्छी तरह सोचना काफी ज्यादा जरूरी होता है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं को बताया है कि किन पुरुषों या कहें पार्टनर को दूसरा चांस नहीं देना चाहिए. उन्होंने कैप्शन में इसे सबसे बड़ा रेड फ्लैग बताया है.

बातें, डेट और फिर गायब...

रिलेशनशिप कोच वीडियो की शुरुआत अपने एक क्लाइंट की स्टोरी बताते हुए करती हैं. उन्होंने बताया, 'मेरी एक क्लाइंट, जो 30 की उम्र में हैं, हाल ही में घोस्टिंग का शिकार हुईं. उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर एक व्यक्ति से हुई थी. दोनों की बातचीत अच्छी चल रही थी, कुछ डेट्स पर भी गए और सब कुछ सही लग रहा था. लेकिन फिर अचानक सामने वाला व्यक्ति बिना कोई वजह बताए गायब हो गया.' उन्होंने आगे कहा कि आजकल डेटिंग की दुनिया में ऐसा होना आम बात हो गई है. कई लोग इसे एक्सपीरिएंस कर चुके हैं. आजकल ये स्थिति काफी आम लगती है, लेकिन इसमें लोगों के इमोशन्स को काफी ठेस पहुंचती है. 

गायब होने के बाद फिर से वापसी

चेतना आगे बताती हैं कि 'कुछ हफ्तों बाद वो व्यक्ति फिर से मेरी क्लाइंट की इंस्टाग्राम स्टोरीज देखने लगा. ये कोई नई बात नहीं है, कई लोग ऐसा एक्सपीरिएंस कर चुके हैं. लेकिन मेरी क्लाइंट के लिए ये पहली बार था कि कोई व्यक्ति घोस्ट करने के बाद दोबारा उसकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने लगा'. इससे क्लाइंट के मन में कई सवाल आने लगे. उसने चेतना को फोन करके पूछा, इसका क्या मतलब है? क्या वो दोबारा जिंदगी में आना चाहता है?' ऐसे हालात में अक्सर लोग सामने वाले के इरादों को लेकर सोचने लगते हैं और रिश्ते को एक और चांस देने का सोचने लगते हैं.

क्या है इसका मतलब?

अगर आपको लगता है कि कोई व्यक्ति घोस्टिंग के बाद आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल या इंस्टाग्राम स्टोरीज बार-बार देख रहा है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसे आपकी याद आ रही है या उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. रिलेशनशिप कोच के अनुसार कई बार इसकी वजह सिर्फ बोरियत या समय बिताना भी हो सकती है. उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि वो व्यक्ति इस समय अकेला महसूस कर रहा हो, उसके पास डेटिंग के लिए कोई दिलचस्प ऑप्शन न हो और इसलिए वो किसी की प्रोफाइल पर वापस आ रहा हो.'

उन्होंने आगे बताया कि कई बार व्यक्ति बातचीत शुरू करने में भी इंटरेस्ट नहीं रखता, बल्कि सिर्फ सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए आपकी प्रोफाइल देख लेता है. अगर वो किसी तरह का कॉन्टैक्ट चाहता भी है, तो वो अक्सर अपनी सुविधा के अनुसार ही होता है. यही वजह है कि किसी के सिर्फ स्टोरी देखने को उसकी रिलेशन में वापिस लौटने की इच्छा का संकेत मान लेना सही नहीं है.

ऐसी स्थिति में क्या करें?

रिलेशनशिप कोच के अनुसार, अगर कोई आपको घोस्ट करने के बाद सिर्फ आपकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखता है, लेकिन आपसे बात करने की कोशिश नहीं करता, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि वह रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई पुरुष आपको घोस्ट करने के बाद अचानक आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज देखने लगे, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपमें दिलचस्पी रखता है' 

ब्लॉक करें

रिलेशनशिप कोच ने बताया कि ऐसी स्थिति में ब्लॉक करने का ऑप्शन है. जो व्यक्ति आपको घोस्ट कर चुका है, उसे बार-बार मौका देना बंद करें. घोस्टिंग एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है और आप इससे बेहतर व्यवहार डिजर्व करती हैं. 

यह भी पढ़ें: लोगों के साथ होने पर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है? एक्सपर्ट ने बताई वजह

यह भी पढ़ें: यहां किराए पर मिल रहीं खूबसूरत पत्नियां! ऐसे तय होता है रेट, पसंद आने पर शादी का मौका, टूर‍िस्‍ट की भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com