विज्ञापन

यहां किराए पर मिल रहीं खूबसूरत पत्नियां! ऐसे तय होता है रेट, ज्यादा पसंद आने पर शादी का भी मौका, लगी रहती है टूरिस्ट की भीड़

Relationship Trends : थाईलैंड दुनिया का एक मुख्‍य पर्यटन स्थल है और दुनिया भर के पर्यटक इस देश के खूबसूरत समुद्र तटों को देखने के ल‍िए आते हैं. एक किताब के सामने आने के बाद थाईलैंड में रेंटल वाइफ के चलन को लेकर नई बहस छिड़ी, चल‍िए जानते हैं क्‍या है रेंटल वाइफ का ट्रेंड.

यहां किराए पर मिल रहीं खूबसूरत पत्नियां! ऐसे तय होता है रेट, ज्यादा पसंद आने पर शादी का भी मौका, लगी रहती है टूरिस्ट की भीड़
Relationship Trends : क‍िराये पर क‍ितने में म‍िलती है पत्‍नी, जान‍िए यहां.

Rental Wives of Thailand, gives services like wife: एशिया के दक्षिण पूर्व का द्वीप देश थाईलैंड (Thailand ) दुनिया का एक मुख्‍य पर्यटन स्थलों में से एक है. दुनियाभर के पर्यटक इस देश के खूबसूरत समुद्र तटों को देखने आते हैं. समुद्र से घिरा होने के कारण यहां साल भर टूर‍िस्‍ट का आना-जाना लगा रहता है. टूर‍िस्‍ट देश में आय का जरूरी जरिया भी है और लोगों की आजीविका भी काफी हद तक इससे जुड़ी हुई है. आमतौर पर थाइलैंड का जिक्र पर्यटन को लेकर ही किया जाता है, लेकिन इस देश की चर्चा कुछ और कारणों से भी होती रहती है. कुछ समय पहले एक किताब के सामने आने के बाद थाईलैंड में रेंटल वाइफ (Rental Wives) के चलन को लेकर नई बहस छिड़ चुकी है. इस अजीब चलन के रूट्स थाईलैंड के पटाया की परंपराओं से जुड़े हुए हैं. परंपराओं के अनुसार यहां लोग किराए पर बीवी ले सकते हैं. इसे वाइफ ऑन हायर और ब्लैक पर्ल (black pearl) के नाम भी जाना जाता है. यह एक तरह का अस्थाई शादी है, जिसमें किसी लड़की को पैसे देकर कुछ समय के लिए पत्नी बनाया जा सकता है. तय समय तक वह लड़की पत्‍नी के सारे फर्ज अदा करती है. हालांकि, यह प्रथा अब एक ब‍िजनेस का रूप लेती जा रही है. आइए जानते हैं क्या है थाईलैंड में तेजी से फलता- फूलता रेंटल वाइफ का ट्रेंड, कौन होती हैं रेंटल वाइफ और कितने समय के लिए बनती हैं ये पत्‍नी . 

किताब से हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा

 एक प्रकााश‍ित क‍िताब लावर्ट ए इमैनुएल किताब थाई टैबू-द राइज ऑफ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी: एक्सप्लोरिंग लव, कॉमर्स एंड कॉन्ट्रोवर्सी इन थाइलैंड्स वाइफ रेंटल फेनोमेनन है, (The book that became a talking point is written by La Vérité Emmanuel. Titled Thailand's Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society) ने इस ट्रेंड (Relationship Trends) के बारे में पूरी दुनिया को बताया. इस किताब में बताया गया है कि थाईलैंड में पत्नी को किराये पर रखने की विवादास्पद प्रथा कैसे तेजी से अब एक ब‍िजनेस के तौर पर बढ़ रही है और यह आय का एक मुख्‍य स्रोत बनती जा रही है. यह वहां की महिलाओं के लिए जीविका यानी आए कमाने का साधन बन चुकी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

अध‍िकतर पर्यटक करते हैं हायर  

आपको बता दें क‍ि क‍िताब के अनुसार थाईलैंड में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने या जॉब करने आते हैं. देश में दूर दराज और ग्रामीण इलाकों की लड़कियां पैसों के लिए पर्यटकों की रेंटल वाइफ बन जाती हैं. यह ट्रेंड थाईलैंड के पटाया के रेड लाइट इलाके, बार और नाइट क्लबों से अपना ब‍िजनेस चलाते हैं. थाईलैंड में यह ब‍िजनेस के रूप में तेजी से फैल रहा है.

तेजी से फलता-फूलता बिजनेस

दरअसल, थाईलैंड में रेंटल वाइफ की विवादास्पद प्रथा है. गरीब पृष्ठभूमि की महिलाएं पैसा कमाने के लिए विदेशी टूर‍िस्‍ट की पत्नी बनकर रहना शुरू कर देती हैं. बता दें क‍ि क‍िताब के अनुसार यह व्यवस्था कोई औपचारिक विवाह नहीं है.  यह एक अस्थाई अनुबंध होता है और कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक के लिए किया जा रहा है. महिलाएं पैसा कमाने और परिवार के भरण-पोषण करने के लिए इस तरह के काम करती हैं. ये महिलाएं खासतौर पर बार या नाइट क्लब में काम करती हैं और बेहतर कस्‍टमर मिलने पर रेंटल वाइफ बन जाती हैं. किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और समय के अनुसार ही तय की जाती है. बता दें क‍ि रकम 1600 डॉलर से 116000 डॉलर तक हो सकती है. इस प्रथा को लेकर थाईलैंड में कोई कानून नहीं बना है. 

यह ट्रेंंड जापान और कोरिया से प्रेरित

थाईलैंड में यह प्रथा हाल में तेजी बढ़ रही है. हालांकि इस तरह की सेवा जापान और कोरिया में पहले से है. थाईलैंड में इस ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के कई कारण हैं. शहरीकरण और बिजी लाइफ के कारण लोगों में अकेलापन बढ़ रहा है. ऐसे में लोग स्थाई रिश्ते की जगह अस्थाई रिश्ता बनाना ज्‍यादा पसंद करते हैं. वैसे थाईलैंड में रिश्तों, स्वतंत्रता को लेकर लचीले दृष्टिकोण के कारण भी यह प्रथा तेजी से फैल रही है. वैसे थाईलैंड की सरकार का भी मानना है कि रेंटल वाइफ की प्रथा देश में मौजूद है और पर्यटकों के कारण यह ब‍िजनेस का रूप ले चुकी है. सरकार का मानना है कि इस प्रथा को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाए जाने की बेहद जरूरत है.

यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com