विज्ञापन

कैसे पता चलेगा आप किसी से नाराज या चिढ़ने लगे हैं? एक्सपर्ट ने बताए कारण और कैसे करें सुधार

रिश्ते में कई तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं. कई बार आप किसी से नाराज या फिर चिढ़ने लगते हैं, लेकिन समय रहते कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां जानिए कैसे पता चलेगा आप किसी से नाराज या चिढ़ने लगे हैं?

कैसे पता चलेगा आप किसी से नाराज या चिढ़ने लगे हैं? एक्सपर्ट ने बताए कारण और कैसे करें सुधार
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

कोई भी रिश्ता हमेशा एक जैसा नहीं होता, क्योंकि समय के साथ-साथ चीजें बदलती है और भावनाएं बदल सकती है. कई बार किसी के लिए महसूस होने वाला प्यार या लगाव धीरे-धीरे नाराजगी और मनमुटाव में बदलने लगता है. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप किसी व्यक्ति से रोजाना मिलते हैं या बात करते है. साथ में खाना खाता हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, लेकिन इसके बाद भी उस इंसान के प्रति मन में कहीं न कहीं नाराजगी रहती है. ऐसी स्थिति में ये पहचानना बहुत जरूरी है कि रिश्ते में नाराजगी पनप रही है या नहीं. ऐसे में समय रहते रिश्ते को सुधारने या फिर आगे बढ़ जाना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कैसे पता लगाएं कि आप किसी से नाराज या चिढ़ने लगे हैं.

फ्लोरिडा के थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टजर अपने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप को लेकर कई वीडियो शेयर करते है. इसके साथ ही रिश्तों को सही और मजबूत बनाए रखने की सलाह भी देते हैं. जेफ्री ने एक वीडियो में ऐसे ही कुछ शुरुआती संकेत बताए, जिन पर ध्यान देना जरूरी है. उनके अनुसार, इन संकेतों को पहचानकर रिश्ते में बढ़ती दूरियों और नाराजगी को समय रहते सही किया जा सकता है.

छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना

थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टजर के अनुसार, रिश्ते में नाराजगी बढ़ने का पहला संकेत यह है कि सामने वाले की छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर रही हैं. सामने वाले की छोटी-छोटी बातों से आपको चिढ़ हो रही है. कभी-कभी हर किसी को गुस्सा या चिढ़ महसूस हो सकती है, लेकिन अगर उस व्यक्ति की लगभग हर बात आपको खटकने लगे, तो आपको खुलकर बात करनी चाहिए.

एहसानों का हिसाब रखना

अगर, आप यह गिनने है कि आपने किसी के लिए क्या-क्या किया है, तो यह भी रिश्ते में बढ़ती नाराजगी का संकेत हो सकता है. जेफ्री के मुताबिक, कई बार रिश्ते में थोड़ा मनमुटाव होना आम बात है. ऐसे में आप सामने वाले से क्या उम्मीद कर रहे हैं, जिसे बिना कहे वह समझ जाए. अगर, ये बातें लंबे समय तक नजरअंदाज होती रहें, तो मन में नाराजगी बढ़ सकती है.

मदद करने के बाद गुस्सा करना

जेफ्री मेल्टजर के मुताबिक, अगर कोई आपसे मदद मांगता है और आप तुरंत हां कह देते हैं, लेकिन बाद में उसी बात को लेकर नाराज या परेशान महसूस करने लगते हैं, तो यह रिश्ते में बढ़ती नाराजगी का संकेत हो सकता है. कई बार लोग दूसरों की मदद करने के लिए मना नहीं कर पाते, जबकि उनके पास पहले से ही बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं. ऐसे में वे काम तो कर देते हैं, लेकिन बाद में मन ही मन गुस्सा करते रहते हैं कि सामने वाले ने उनसे मदद मांगी ही क्यों.

कुछ मांगना बंद कर देना

थेरेपिस्ट के अनुसार, अगर आप सामने वाले से मदद, सहयोग या बात करना बंद कर देते हैं, तो यह भी रिश्ते में नाराजगी का शुरुआती संकेत हो सकता है. जब आपको लगने लगता है कि अपनी बात रखने का कोई फायदा नहीं है या हर बार निराशा ही हाथ लगेगी, तो आप सब कुछ खुद ही संभालने लगते हैं. ऐसे में फिर लोग सामने वाले से मदद और उम्मीद दोनों छोड़ देते हैं.

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationships, Relationships Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com