विज्ञापन

लोगों के साथ होने पर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है? एक्सपर्ट ने बताई वजह

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे आसपास बहुत से लोग होते हैं, लेकिन फिर भी अंदर से अकेलापन लगता है और किसी से कुछ बोल भी नहीं पाते. यहां जानिए लोगों के साथ होने पर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है?

लोगों के साथ होने पर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है? एक्सपर्ट ने बताई वजह
अकेलापन क्यों महसूस होता है?
file photo

हर किसी के साथ कई बार ऐसा होता है कि उसके आसपास बहुत से लोग होते हैं. सभी से अच्छे से बात होती है, दोस्ती के साथ मस्ती होती और परिवार के साथ समय बिताते हैं, लेकिन इसके बाद भी अंदर से अकेलापन फील होता है और मन में खालीपन से रहता है. हालांकि, अकेलापन हमेशा इस बात का संकेत नहीं होता कि आपके आसपास कोई नहीं है. कई बार आपको लगता है कि कोई आपको सही से नहीं समझ पा रहा है या फिर आपकी भावनाओं को नहीं देख रहा है. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे स्थित सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ की संस्थापक और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नूपुर धाकेफालकर ने बताया कि इमोशनल डिस्कनेक्शन कैसी दिखती है और लोग इसे कैसे अनुभव करते हैं.

लोगों के बीच भी अकेलापन क्यों महसूस होता है?

नूपुर के अनुसार, इंसान का अकेलापन इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हमारी जिंदगी में कितने लोग हैं, बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि उनसे हमारा रिश्ता कितना गहरा और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है. जिन लोगों के आप बहुत ज्यादा करीब होते हैं, तो वह आपके लिए बहुत अहम हो जाते हैं. ऐसे में उनकी हर बात या फिर फैसले आपके लिए जरूरी हो जाते हैं. वहीं, अगर आपकी जिंदगी में एक या दो ऐसे लोग हैं जिनके सामने आप खुलकर अपनी बात कह सकते हैं और जैसे हैं वैसे रह सकते हैं, तो आप गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

भावनात्मक जुड़ाव की कमी

नूपुर के मुताबिक, कई वजहों से लोग दूसरों के बीच रहकर भी अकेलापन महसूस कर सकते हैं. अक्सर, हमें डर लगता है कि लोग जज करेंगे, ठुकरा देंगे या गलत समझेंगे. ऐसे में हम अपनी बातों और विचारों को अंदर ही दबा लेते हैं, लेकिन हम सबके बीच में रहने के बाद भी मन की बात किसी से शेयर नहीं करते. आपके पास कोई ऐसा नहीं है, जिससे आप अपने मन की बात खुलकर कर सकते हैं.

सोशल मीडिया का प्रभाव

हमारे में फोन में बहुत से कॉन्टेक्ट होते हैं. इसके बाद भी हम किसी से बात नहीं कर पाते. फोन और सोशल मीडिया पर हजारों दोस्त हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन जुड़ाव असल जिंदगी में सुकून नहीं दे पाता.

अकेलेपन से कैसे निपटें?

नूपुर के मुताबिक, अकेलेपन को दूर करने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है. इसके लिए सिर्फ एक ऐसे इंसान की जरूरत है, जिससे आप दिल से बात कर सकें. इसके लिए आपको किसी दिखावे की जरूरत नहीं पड़े. ऐसा इंसान, जिसके साथ अपनी भावनाएं शेयर की जा सके.

यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lonely, Relationships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com