Best vegetarian sources of protein India : प्रोटीन हमारे शरीर में मांसपेशियों के निर्माण, त्वचा की बनावट और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है. इसकी कमी से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए आपकी डाइट में प्रोटीन फूड का होना जरूरी है. लेकिन जब प्रोटीन फूड की बात होती है तो लोग मछली, अंड और मांस को सबसे रिच सोर्स मानते हैं, जबकि वेज में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो आपके लिए प्रोटीन का रिच सोर्स हो सकते हैं. हम आपको यहां पर कुलथी दाल (kulthi dal) के बारे में बताने वाले हैं, जिसके सेवन से आप प्रोटीन की भरपाई कर सकते हैं. जीभ पर दिखने वाले ये लक्षण देते हैं किडनी खराब होने के संकेत, आज ही चेक करें अपनी Tongue
कुलथी दाल के पोषक तत्व - Nutrients of horse gram
इस दाल में प्रोटीन मिनरल्स और विटामिन के अलावा कम मात्रा में फेनोलिक एसिड, फ्लैवोनोइड्स और टैनिंग जैसे बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुलथी दाल कैसे खाएं - How to eat Kulthi dal
- कुलथी की दाल को आप अंकुरित करके खाएंगे, तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसे पचाना आसान होता है. इससे प्रोटीन भी ज्यादा मिलता है.
- यह दाल बॉडी हीट करने में अहम भूमिका निभाता है. शरीर की गर्मी को बैलेंस करने के लिए आप हरी मूंग दाल भी खा सकते हैं.
कुलथी दाल के फायदे - Benefits of horse gram
- कुलथी की दाल ना सिर्फ शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करती है जबकि ब्लड शुगर (blood sugar control tips) को भी कंट्रोल में रखती है.
- इस दाल में लिपिड और फाइबर होते हैं, जो रक्त में एलडीएल को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं. इससे ब्लॉकेज का भी खतरा कम होता है.
- इस दाल से स्किन डिऑर्डर, यूटीआई, लीवर इंफेक्शन का भी खतरा कम होता है. इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है. यह दाल किडनी स्टोन से भी बचाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं