Summer Plant Care Tips: घर में पौधे लगाना किसे नहीं अच्छा लगता? ये न सिर्फ दिखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि तनाव भी कम करने में मदद करते हैं, लेकिन वो कहते हैं, जितने ज्यादा पौधे उतनी ज्यादा केयर. कई बार हम इन्हें कीड़ों से बचाने के लिए तरह-तरह के महंगे केमिकल वाले फर्टिलाइजर और कीटनाशक खरीद कर ले आते हैं, तो कभी माली की ड्यूटी लगा देते हैं, लेकिन इन सभी चीजों में न सिर्फ ज्यादा समय जाता है, बल्कि पैसा भी खर्च होता है. यहां हम आपके साथ एक ऐसा आसान उपाय शेयर करने वाले हैं, जो असरदार होने के साथ सस्ता भी है.

पौधों को फ्रेश रखने के लिए क्या करें?
आपको अपने घर में मौजूद इन 4 चीजें लेनी है,
- दालचीनी
- हल्दी
- राख
- चायपत्ती
हल्दी
हल्दी में पाए जाए वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण फंगस, दीमक और हानिकारक कीड़ों को जड़ों से दूर रखने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. हल्दी को आप तुलसी, गुलाब, सब्जियों के पौधे पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें उपयोग?
आपको गमले की मिट्टी में आधी चोटी चम्मच हल्दी डालनी है और फिर हल्की गुड़ाई करनी है. आप चाहें, तो कुछ घंटों बाद पानी डाल सकते हैं.
दालचीनी
दालचीनी की तेज खुशबू चींटियों, मक्खियों और कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. इतना ही नहीं इसमें पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज पौधों को फंगल बीमारी से भी दूर रखती हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिट्टी पर छिड़ककर हल्की गुड़ाई कर दें. यह काम करने के तुरंत बाद नहीं देना है.
राख
राख पोटेशियम और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. ऐसे में पौधों को मजबूत बनाने के लिए आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च और बेल वाली सब्ज़ियों के लिए बढ़िया है.
कैसे करें उपयोग?
राख को मिट्टी पर छिड़ककर मिला दें या पानी में घोलकर डालें. इसका उपयोग 2–3 महीने में सिर्फ एक बार करें.
चायपत्ती
सूखी चायपत्ती में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम भरपूर होते हैं. यह मिट्टी को हल्का अम्लीय बनाकर पौधों में ज्यादा कलियां और फूल लाते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें:
धोकर सूखी की गई चायपत्ती को आधा लीटर पानी में 3 चम्मच डालकर 4 दिन ढककर रखें. फिर छानकर थोड़ा पानी मिलाएं और जड़ों में डालें.
इसे भी पढ़ें: इस विदेशी आम के आगे दशहरी भी फेल है! जानें क्या है थाई बनाना मैंगो?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं