थाई आम में क्या खास है?
Thai Banana Mango: गर्मियों का मौसम और आम बस क्या कहने. अल्फांसो से लेकर लंगड़ा दशहरी तो सभी ने खाया है, लेकिन आजकल बाजार में एक नया आम चर्चा में बना हुआ है, जिसके आगे इन सभी आमों के स्वाद फेल है. अब आप भी सोच रहें होंगे ऐसा कौन सा आम है? हम बात कर रहे हैं थाई बनाना मैंगो की. चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इस आम की खासियत क्या है और किसान भी इसकी खेती में इतना दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं.

थाई बनाना आम कहां का फ्रूट है?
थाई बनाना आम मुख्य रूप से थाईलैंड का फल है. यही कारण है इसका नाम 'थाई' से शुरू होता है.
आम की ये वैरायटी क्यों फेमस हो रही है?
- अपने अलग आकार
- स्वाद में ज्यादा मीठा
- गूदा काफी मुलायम
- अपनी खुशबू के लिए
ये किस्म किसानों को कर रही आकर्षित?
- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में थाई बनाना मैंगो उगाया जाने लगा है.
- इसकी पौधियां खास नर्सरी से मंगाई जाती हैं.
- सही मौसम में इसकी अच्छी पैदावार हो सकती है.
- बढ़ती मांग के कारण इसकी खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?
इसके आकार और स्वाद के कारण यह आम बाकी आमों से बेहद अलग है. यही वजह है कि थाई बनाना मैंगो तेजी से फेमस हो रहा है.
सेहत के लिए क्या फायदे हैं?
- इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है.
- विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है.
- डाइटरी फाइबर से भरपूर ये फल पेट से जुड़ी दिक्कतों के लिए रामबाण है.
- विटामिन ए और की से भरपूर होने के कारण ये स्किन के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है.
लेखक के बारे में
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Thai Banana Mango Tree, Thai Banana Mango, Thai Banana Mango Plant, Thai Banana Mango Taste, Thai Banana Mango Price