विज्ञापन

Nautapa की तपती गर्मी से पहले पौधों को दें ये सुरक्षा कवच, वरना सूख जाएगा पूरा गार्डन

Protect Plants in Heatwave: भीषण गर्मी में सिर्फ इंसान ही नहीं, घरों की बालकनी और छतों में लगे पौधे भी झुलसने लगे हैं. ऐसे में लोग अब ग्रीन नेट, सही वॉटरिंग टाइम और स्मार्ट गार्डनिंग हैक्स की मदद से अपने पौधों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. कम खर्च वाले ये आसान तरीके सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Nautapa की तपती गर्मी से पहले पौधों को दें ये सुरक्षा कवच, वरना सूख जाएगा पूरा गार्डन
Planta Care: 45 डिग्री सेल्सियस पर ऐसे रखें अपने पौधों का ख्याल. ( AI Image)

Nautapa Gardening Tips: देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है और इस भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों पर नहीं, बल्कि घरों की बालकनी और छतों में लगे पौधों पर भी साफ दिखने लगा है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से कई लोगों के पौधे सूखने लगे हैं, पत्तियां झुलस रही हैं और मिट्टी कुछ ही घंटों में सूख जा रही है. ऐसे में कई लोग अपने छोटे से गार्डन को हीटवेव से बचाने के लिए खास तरीके आजमा रहे हैं. प्लांट हेल्थ के लिए अपनाए जा रहे ये खास तरीके सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. खास बात ये है कि इसे आजमाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन ये पौधों के लिए प्राकृतिक AC की तरह काम करता है. आइए जानते हैं इन खास तरीकों के बारे में…

नौतपा पर कैसे रखें पौधों का ध्यान 

भीषण गर्मी के दौरान अब कई लोग अपने गार्डन एरिया में ग्रीन शेड नेट लगा रहे हैं. यह नेट पौधों पर सीधे पड़ने वाली तेज धूप को काफी हद तक रोक देता है. खासकर दोपहर की तीखी धूप में यह एक सुरक्षा परत की तरह काम करता है, जिससे पत्तियां झुलसने से बच सकती हैं. छोटे गमलों में लगे पौधों के लिए यह तरीका काफी असरदार है. ग्रीन नेट लगाने के बाद जब पौधों को पानी दें, तो इस नेट को भी थोड़ा गीला जरूर कर दे. इससे पौधे के आसपास हल्की ठंडक बनी रहती है. यही नहीं इससे जो प्राकृतिक नमी मिलती है, उसके कारण पौधे गर्मी में बेहतर ढंग से सर्वाइव कर पाते हैं. इससे पौधों को सूखे और तपिश से काफी हद तक राहत मिलती है. ग्रीन नेट को पानी देने से उस जगह का तापमान काफी हद तक कम हो सकता है.

इन्डोर प्लांट्स

इसके साथ ही अगर आपने रूम में भी इन्डोर प्लांट्स लगा रखे हैं तो ऐसा नहीं है कि वो कमरे में हैं तो उनको केयर करने की जरूरत नहीं है, गर्मी का तापमान इतना है कि आपको अंगर और बाहर हर पौधे का ध्यान सही से रखना होगा. इंडोर प्लांट्स के लिए आप ह्यूमिडिटी ट्रे (Humidity Tray) को इनडोर पौधों (Indoor plants) के गमलों के नीचे रख सकते हैं. पौधों के नीचे पानी से भरी कंकड़-पत्थरों की ट्रे रखें, ताकि वाष्पीकरण से पौधों को ठंडक मिलती रहे.

पौधों को पानी देने का सही समय (Best Time To Water Plants In Summer)

गर्मियों में पौधों को पानी देने का समय बेहद अहम होता है. तेज धूप के दौरान पानी देने से मिट्टी जल्दी गर्म हो सकती है और पानी तेजी से उड़ जाता है. यही वजह है कि सुबह जल्दी या रात में पानी देने की सलाह दी जाती है, ताकि नमी लंबे समय तक बनी रहे और पौधों की जड़ें बेहतर तरीके से हाइड्रेट रह सकें.

छोटे गमलों वाले पौधे जमीन में लगे पेड़ों की तुलना में छोटे गमलों वाले पौधे ज्यादा तेजी से डिहाइड्रेट होते हैं. प्लास्टिक के गमलों में मिट्टी जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे पौधों की जड़ों पर असर पड़ सकता है. ऐसे में मिट्टी की नमी बनाए रखना, जरूरत पड़ने पर मल्चिंग करना और कुछ घंटों की शेड देना काफी मददगार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: पानी से भी मर सकते हैं पौधे, जानें गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?

भीषण गर्मी में पौधों को बचाना सिर्फ रोज पानी डालने भर से संभव नहीं है, बल्कि सही समय, सही तकनीक और थोड़ी स्मार्ट गार्डनिंग भी उतनी ही जरूरी है. अगर आप भी अपने घर, बालकनी या किचन गार्डन को गर्म हवाओं के बीच हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो ये आसान गार्डन हैक्स आपके काफी काम आ सके.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nautapa Gardening Tips 2026, Protect Plants In Heatwave India, Nautapa Plant Care Guide, Heatwave Plant Protection Tips, Save Plants In 45 Degree Heat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com