विज्ञापन

हाई राइज फ्लैट में रहते हैं, बच्चे को हादसों से बचाने के लिए फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स

Safety Tips For Toddlers: हाई राइज फ्लैट में रहने का मन बना तो लेते हैं, लेकिन इस बीच यह भूल जाते हैं, कि हमारे इस फैसले से बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. यहां जानें बच्चों की सुरक्षा कैसे करें.

हाई राइज फ्लैट में रहते हैं, बच्चे को हादसों से बचाने के लिए फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स
High-Rise Safety Essentials

Safety Tips For Toddlers: हाल ही में आई कर्नाटक की खबर ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक ऊंची इरामत से नीचे गिरने के कारण एक बच्चे की हालत गंभीर है. अक्सर हम शानदार नजरों, बेहतर सेफ्टी, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के कारण  हाई राइज फ्लैट में रहने का मन बना तो लेते हैं, लेकिन इस बीच यह भूल जाते हैं, कि हमारे इस फैसले से बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. इसलिए आज हम आपके साथ कुछ ऐसी सेफ्टी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जो हर माता-पिता को पता होने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए ध्यान रखें ये बातें

ग्रिल की ऊंचाई और गैप देखें: कई बार बालकनी को सुंदर बनाने के लिए ऐसी ग्रिल लगवा लेते हैं, जो न तो ज्यादा ऊंची होती है और न ही उनमें गैप ज्यादा होता है, लेकिन ये सुरक्षा के हिसाब से बिल्कुल ठीक नहीं है. इसलिए सुनिश्चित करें ग्रिल की ऊंचाई लंबी रखें और गैप ज्यादा न हो.

सेफ्टी नेट लगवाएं: बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आजकल बाजार में कई चीजें उपलब्ध है, जिन में से एक है सेफ्टी नेट. यह दिखने में भी सुंदर होता है साथ ही साथ बच्चों की सुरक्षा करने में भी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप फ्लैट में रहते हैं, तो यह आपके लिए एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प माना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्लाइडिंग डोर और खिड़कियों पर लॉक है जरूर: बच्चे दरवाजा जल्दी खोलना सीख जाते हैं, ऐसे में उनकी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए बालकनी की ओर जाने वाले स्लाइडिंग डोर पर हमेशा चाइल्ड लॉक लगा होना जरूरी है. इसके खिड़कियों पर भी लॉक लगाना बेहद जरूरी है. ऐसे करने से बच्चे दरवाजा जल्दी नहाई खोल पाएंगे.

बालकनी को खाली रखें: अगर आप अपनी बालकनी में कुर्सी या टेबल जैसी कोई भी चीज रखते हैं, तो बच्चे उसपर छड़कर नीचे झांकने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे गिरने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है अपनी बालकनी को खाली रखें.

इसे भी पढ़ें: पानी की टंकी कैसे साफ करें? बिना अंदर घुसे मिनटों में यूं चमकेगी छत पर रखी टंकी!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Rise Safety Systems, Balcony Safety For Kids, Safety Net For Balcony, Grill Safety Door, Child Safety Tips For Parents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com