Pani Ki Tanki Saaf Karne Ka Tarika: समय-समय पर पानी की टंकी को साफ करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदी टंकी कई बीमारियों को जन्म दे सकती है. ऐसे में जिस पानी को आप नहाने से लेकर, पीने में, खाना बनाने में और सफाई करने में इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका साफ होना बेहद जरूरी है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए पानी की टंकी को साफ कर पाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा?

पानी की टंकी साफ करने का आसान तरीका
सारा पानी बाहर निकाल दें: पानी की टंकी को साफ करने से पहले आपको उसमें मौजूद पानी को किसी भी बाल्टी या मग की मदद से बाहर निकाल देना है.
मजबूत ब्रश लें: अब किसी भी मजबूत ब्रश की मदद से टंकी की दीवारों को अच्छे से साफ करें और चिपकी हुई सारी गंदगी को अच्छे से छुड़ाएं.
हर कोना साफ करना होगा: आपको टंकी की सफाई करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आप हर कोने को अच्छे से साफ करें. ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी कोनों में ही चिपकी होती है.
फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करें: सबसे पहले एक बाल्टी में पानी डालकर उसमें फिटकरी मिला दें और टंकी के अंदर डाल दें और ब्लीचिंग पाउडर लें उसे दीवारों पर लगा दें. 10 से 15 मिनट तक अगर आप टंकी को ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो उमेन मौजूद सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे.
साफ पानी से धो लें: अब टंकी को अच्छे से साफ करने लिए लास्ट में साफ पानी से धो लें. अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो बिना ज्यादा मेहनत किए टंकी को अच्छे से साफ कर पाएंगे.

महीनों-महीनों तक पानी की टंकी साफ न करने के नुकसान
- पेट से जुड़ी दिक्कतें
- स्किन इंफेक्शन
- टाइफाइड
- पीलिया
- डायरिया
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 20 रुपए तैयार करें होममेड सनस्क्रीन, होगी हजारों की बजट, घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं