विज्ञापन

मोरिंगा और जोजोबा ऑयल, बालों को सिल्की बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं

जोजोबा ऑयल और मोरिंगा ऑयल दोनों तेल बालों को पोषण देने और चमक बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन इनके फायदे और उपयोग अलग-अलग हैं. यहां जानिए बालों को सिल्की बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

मोरिंगा और जोजोबा ऑयल, बालों को सिल्की बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं
हेयर केयर टिप्स
file photo

हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और मुलायम बने, लेकिन आज के समय में बालों का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. खराब लाइफस्टाइल, धूप, धूल और प्रदूषण का असर बालों पर अधिक पड़ता है. बालों की सही देखभाल नहीं होने से बाल बेजान, रूखे और उलझे हुए नजर आने लगते हैं. हालांकि, बालों की देखभाल के लिए ऑयल अच्छा रहता है. बालों के लिए मोरिंगा और जोजोबा तेल बहुत अच्छा माना जाता है. जोजोबा ऑयल और मोरिंगा ऑयल दोनों तेल बालों को पोषण देने और चमक बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन इनके फायदे और उपयोग अलग-अलग हैं. चलिए आपको बताते हैं बालों को सिल्की बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

मोरिंगा तेल से बालों को क्या फायदा होता है?

मोरिंगा का तेल बालों को नरम और स्मूद बनाने में असरदार है. अगर, आपके बाल रूखे, खुरदुरे और आसानी से टूटने वाले हैं, तो ये तेल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. मोरिंगा ऑयल में कंडीशनिंग गुण पाए जाते हैं. कई हेयर केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मोरिंगा तेल का इस्तेमाल किया जाता है. मोरिंगा ऑयल बालों की बाहरी परत को स्मूद बनाने में मदद करता है, जिससे बाल अधिक चमकदार और हेल्दी दिखाई देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जोजोबा ऑयल से बालों को क्या फायदा मिलता है?

जोजोबा ऑयल अपने कंडीशनिंग गुणों के लिए जाना जाता है. ये बालों को मुलायम बनाने के लिए अच्छा रहता है. इसके इस्तेमाल से बाल सिल्की होते हैं, जिससे कंघी करना आसान हो जाता है और बाल कम उलझते हैं. जब बाल रूखे और फ्रिजी हो जाते हैं, तो जोजोबा तेल से भरपूर कंडीशनिंग प्रोडक्ट्स बालों को स्मूद बनाने में असरदार होते हैं, जिससे बाल बिखरे हुए नहीं रहते.

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

Latest and Breaking News on NDTV

मोरिंगा और जोजोबा ऑयल दोनों में से कौन सा अच्छा तेल

मोरिंगा ऑयल और जोजोबा ऑयल, दोनों ही बालों के लिए अच्छे होते हैं और ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाने का काम करते हैं, लेकिन आपके लिए कौन-सा तेल ज्यादा फायदेमंद रहेगा, ये आपके बालों की जरूरत और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर करता है. इन दोनों तेलों का असर बालों को फ्रिजी से स्मूद बनाने में मदद करता है, लेकिन दोनों का काम करने का तरीका अलग-अलग होता है. अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हैं, तो मोरिंगा ऑयल बालों को पोषण और कंडीशनिंग देने में मदद कर सकता है. वहीं, अगर आपके बाल पतले हैं और आप बिना चिपचिपाहट के नमी और स्मूदनेस चाहते हैं, तो जोजोबा ऑयल बेहतर माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Moringa Oil, Jojoba Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com