विज्ञापन

गुड़-कुमकुम की मेहंदी कैसे बनाएं? इसे लगाने से हाथों पर आता है खूबसूरत लाल रंग, जानें बनाने का आसान तरीका

क्या आपने कभी अपने हाथों पर गुड़-कुमकुम की मेहंदी लगाई है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी मेहंदी को बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं कैसे बनाएं गुड़-कुमकुम की मेहंदी-

गुड़-कुमकुम की मेहंदी कैसे बनाएं? इसे लगाने से हाथों पर आता है खूबसूरत लाल रंग, जानें बनाने का आसान तरीका
गुड़ और कुमकुम से घर पर बनाएं मेहंदी
(Photo Credit: NDTV)

मेहंदी लगाना लगभग हर महिला को पसंद होता है. त्योहार हो, शादी हो या कोई खास मौका, मेहंदी न केवल हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. अब, नॉर्मल मेहंदी तो हर कोई लगाता है, लेकिन क्या आपने कभी अपने हाथों पर गुड़-कुमकुम की मेहंदी लगाई है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी मेहंदी को बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. मेहंदी को बनाने का ये तरीका AtoZ Mehndi and Art नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं कैसे बनाएं गुड़-कुमकुम की मेहंदी- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस मेहंदी को बनाने के लिए आपको- 

  • गुड़ (जरूरत के हिसाब से)
  • 2 चम्मच चायपत्ती
  • 2 चम्मच चीनी
  • आधे से थोड़ा कम चम्मच कुमकुम और
  • मैदा की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं गुड़-कुमकुम की मेहंदी?
  • सबसे पहले एक थोड़ा बड़ा और गहरा बर्तन लें. इसमें गुड़, दो चम्मच चायपत्ती और दो चम्मच चीनी डाल दें. आपको बस बर्तन के अंदर किनारों पर इन सभी चीजों को फैला देना है.
  • अब, इसे भाप की मदद से पकाना है. इसके लिए बर्तन के अंदर सभी चीजों के बीच में कोई मिट्टी का दीपक रखें, इसके ऊपर एक खाली कटोरी रख दें. 
  • अब, बड़े बर्तन को किसी प्लेट की मदद से ढक दें. इस प्लेट के ऊपर थोड़ा पानी डालें और गैस को मीडियम फ्लेम पर चला दें. 
  • ऐसा करने से अंदर भाप बनने लगेगी और अर्क अंदर रखी खाली कटोरी में जमा होने लगेगा. ऐसा होने में करीब 30 मिनट का समय लग सकता है.
  • तय समय बाद गैस को बंद कर दें और अंदर रखी कटोरी को सावधानी से निकाल लें. 
  • अर्क तैयार होने के बाद इसे किसी साफ बाउल में छान लें, ताकि गुड़ या चायपत्ती के मोटे कण निकल जाएं. 
  • अब, इसमें आधे से थोड़ा कम चम्मच कुमकुम मिलाएं. 
  • इसके बाद जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे मैदा डालें. अर्क और मैदे को अच्छी तरह मिलाते रहें. जब इसका पेस्ट गाढ़ा और मेहंदी जैसा हो जाए, तब समझ लें कि आपका मिश्रण तैयार है. ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा.

अब, आप तैयार पेस्ट को मेहंदी कोन में भरकर अपने हाथों को सुंदर सजा सकती हैं. इस मेहंदी को सूखने में नॉर्मल मेहंदी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. शुरुआत में मेहंदी का रंग स्केच कलर जैसा दिखाई देता है, इसके बाद मेहंदी हाथों पर लाल सुर्ख और बेहद खूबसूरत नजर आती है. ऐसे में आप भी एक बार अपने हाथों पर ये मेहंदी लगाकर अपने हाथों को सुंदर सजा सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें तीखी और खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehndi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com