विज्ञापन

आंवला से सफेद बालों को काला कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया सफेद बालों के लिए तेल बनाने का नुस्खा

मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर और यूनानी एक्सपर्ट सलीम जैदी ने नेचुरल तरीके से बालों को काला करने का एक असरदार नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

आंवला से सफेद बालों को काला कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया सफेद बालों के लिए तेल बनाने का नुस्खा
बालों को काला कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है. पहले जहां उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होते थे, वहीं अब 20 से 30 साल के युवा भी सफेद बालों से परेशान रहने लगे हैं. ऐसे में लोग बालों को काला बनाए रखने के लिए तरह-तरह की डाई लगाने लगते हैं. लेकिन इस तरह की ज्यादातर डाई में केमिकल मिलाए जाते हैं, जिससे समय के साथ बाल रूखे और डैमेज नजर आने लगते हैं. इसी कड़ी में मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर और यूनानी एक्सपर्ट सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नेचुरल तरीके से बालों को काला करने का एक असरदार नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

बालों को काला कैसे करें?

इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको 4 चीजों की जरूरत होगी- 

  • 5 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • 1 से डेढ़ कप ताजा कड़ी पत्ता और 
  • 1 से डेढ़ कप नारियल तेल. ध्यान रखें कि आपको केवल वर्जिन नारियल का तेल लेना है. इन सभी चीजों से आपको बालों को काला करने वाले तेल बनाना है.
कैसे तैयार करें तेल?
  • इसके लिए सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. 
  • अब, इसमें करी पत्ता और मेथी दाना डाल दें. इसे करीब 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 
  • जब तेल का रंग थोड़ा बदलने लगे, तब इसमें आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह चला लें. इसके बाद आपको इसे करीब 2 मिनट तक और पकाना है.
  • 20 मिनट बाद गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसे बारीक छलनी से छानकर कांच की बोतल में भर लें. इतना करते ही आपका हेयर ऑयल बनकर तैयार हो जाएगा. 
कैसे फायदा पहुंचाता है ये तेल?
  • डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं,  नारियल का तेल बालों को नमी देने और टूटने से बचाने में मदद करता है. 
  • करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं. 
  • मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. 
  • वहीं, आंवले का इस्तेमाल भी सदियों से बालों के लिए किया जाता रहा है. आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है.
बालों में कब और कैसे लगाएं ये तेल?

डॉक्टर जैदी के अनुसार, इस तेल को हफ्ते में दो बार रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में लगाएं. हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें. सुबह उठकर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको समय के साथ अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com