Microwave Safety Tips: किचन में मौजूद माइक्रोवेव एक बेहद आसान ऑप्शन बन चुका है. सुबह ऑफिस जाना की जल्दी हो या बच्चों के स्कूल के लिए लंच तैयार करना हो हर चीज को माइक्रोवेव आसान बना देता है. वो कहते है न सुविधा के साथ-साथ सावधानी भी जरूरी है. कई बार लोग माइक्रोवेव में कुछ ऐसी चीजें गरम कर देते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. जहां कुछ चीजें पोषक तत्व खो देती हैं, तो कुछ ऐसी हैं, जिन में से केमिकल निकलने लगते हैं. अगर आप किसी भी चीज को माइक्रोवेव में गर्म कर देते हैं, तो ये स्टोरी पूरी पढ़ें. यहां हम आपको बताने वाले हैं, कि किन चीजों को माइक्रोवेव गर्म नहीं करना चाहिए.

माइक्रोवेव में क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए?
अंडे
अगर आप अंडे को उसके छिलके के साथ ही माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए रख देते हैं, तो अंदर बन रही भाप से यंदा फट सकता है. जिससे न सिर्फ माइक्रोवेव अंदर से गंदा हो सकता है, बल्कि खराब भी हो सकता है. इसलिए यंदा गर्म करने से पहले उसे या तो पहले छील लें या अलग से तोड़कर ही अंदर रखें.
प्लास्टिक कंटेनर
क्या आप जानते हैं कुछ प्लास्टिक के कंटेनर केमिकल छोड़ते हैं, जो खाने में मिल जाते हैं और फिर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए किसी भी प्लास्टिक की चीज में खाना गर्म करने से पहले दो बार सोचें.
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार साभियो में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. अगर आप बार-बार पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियों को गर्म करते हैं, तो यह हानिकारक तत्वों में बदल सकते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इन सब्जियों को जरूरत से ज्यादा गर्म न किया जाए.
इसे भी पढ़ें: अगर आपके ब्रेकफास्ट में इन 5 चीजों में से कोई एक भी है, तो हो जाएं सावधान, ये रहें सबसे खराब 5 Breakfasts
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं