विज्ञापन

वरुण धवन- कृति सेनन बने ‘ऑब्सेशन’, ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद क्यूरी बार्कर की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ 30 अक्टूबर को JioHotstar के Peacock Hub पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

वरुण धवन- कृति सेनन बने ‘ऑब्सेशन’, ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ऑब्सेशन
नई दिल्ली:

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद क्यूरी बार्कर की फिल्म ‘ऑब्सेशन' 30 अक्टूबर को JioHotstar के Peacock Hub पर प्रीमियर के लिए तैयार है. दुनियाभर में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली इस ग्लोबल ब्लॉकबस्टर को भारत में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. अब OTT पर अपनी शुरुआत के लिए फिल्म को एक देसी अंदाज दिया जा रहा है. कृति सेनन और वरुण धवन इसके हिंदी वर्जन में निक्की और बेयर के किरदारों को अपनी आवाज देंगे. फिल्म के मूल थिएट्रिकल वर्जन में इंडे नवारेट और माइकल जॉनस्टन ने शानदार अभिनय किया है, जिसने दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

हॉरर की दुनिया में कई यादगार पॉप-कल्चर मोमेंट्स देने और इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘ऑब्सेशन' अब भारतीय दर्शकों के लिए अपने मूल अनकट वर्जन में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी. जहां अंग्रेजी वर्जन में मूल अभिनय बरकरार रहेगा, वहीं हिंदी रूपांतरण फिल्म में एक नया भारतीय रंग लेकर आएगा. कृति और वरुण अपने खास अंदाज़ में किरदारों को आवाज देंगे.   

कृति और वरुण ने फिल्म को लेकर कही ये बात 
कृति सेनन ने कहा, “मुझे ‘ऑब्सेशन' फिल्म और इसमें कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आया. इसकी कहानी बेहद रोमांचक, अनोखी और रहस्यमयी है. मैंने इससे पहले कभी इतने बेबाक और अलग तरह के किरदार को एक्सप्लोर नहीं किया था, इसलिए यह अनुभव मेरे लिए और भी रोमांचक व चुनौतीपूर्ण रहा. पहली बार मैंने किसी दूसरे कलाकार के अभिनय को अपनी आवाज दी है और इस नई शुरुआत के लिए मुझे इससे बेहतर फिल्म नहीं मिल सकती थी. इस फिल्म के लिए डबिंग करते हुए मुझे बहुत मजा आया और मैं दर्शकों के हिंदी वर्जन देखने का इंतजार नहीं कर सकती.”

वहीं वरुण धवन ने बताया कि इस सहयोग ने उन्हें फिल्म से और भी ज्यादा प्यार करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, ‘ऑब्सेशन' के हिंदी वर्जन पर काम करने से मुझे कहानी को बिल्कुल अलग नजरिए से अनुभव करने का मौका मिला. सच कहूं तो, फिल्म को इतने करीब से देखने और समझने के कारण मुझे यह पहले से भी ज्यादा पसंद आने लगी. मैंने इसमें कई ऐसी छोटी-छोटी बारीकियां देखीं, जो शायद पहली बार फिल्म देखते समय मेरी नजर से छूट गई थीं. इससे पूरा अनुभव और भी दिलचस्प बन गया. मैं दर्शकों के हिंदी वर्जन देखने और खुद इन बारीकियों को खोजने के लिए उत्साहित हूं.” फिल्म ‘ऑब्सेशन' 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर स्ट्रीम होगी. दर्शक इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Kriti Sanon, Obsession Budget, Obsession 2026 Cast, Obsession 2026 Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com