विज्ञापन

YRF स्पाई के बाद ला रहे हैं पहली हॉरर फिल्म, लीड रोल में वरुण धवन, इस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज

यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वर्ल्डवाइड रिलीज डेट भी बताई.  

YRF स्पाई के बाद ला रहे हैं पहली हॉरर फिल्म, लीड रोल में वरुण धवन, इस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज
यशराज फिल्म्स ने पहली हॉरर फिल्म का किया ऐलान, वरुण धवन होंगे लीड एक्टर
NDTV

टाइगर जिंदा है और पठान जैसी स्पाई फिल्मों के बाद अब यशराज फिल्म्स यानी YRF हॉरर फिल्मों में हाथ आजमाने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी पहली हॉरर फिल्म का ऐलान किया है, जो अगले साल 2028 में रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में होंगे. जबकि निर्देशन अभय पन्नू करेंगे. फिलहाल बिना शीर्षक वाली यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए एक नए और रोमांचक हॉरर अनुभव के साथ वाईआरएफ के सिग्नेचर स्केल, शानदार क्राफ्ट और सिनेमाई महत्वाकांक्षा को पेश करेगी. इस प्रोजेक्ट के साथ यश राज फिल्म्स आधिकारिक तौर पर थिएट्रिकल हॉरर की दुनिया में कदम रख रहा है. 

YRF की पहली हॉरर फिल्म

इससे  वाईआरएफ की फिल्मोग्राफी में एक नया आयाम जुड़ेगा, जिसमें अब तक रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों की फिल्में शामिल रही हैं. यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में विकसित की जा रही है, जबकि  वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं. वहीं वरण धवन के इस फिल्म के साथ यशराज फिल्म्स यानी YRF के साथ दूसरी मूवी होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- रामायण की सीता का बदला अवतार, IPS ऑफिसर बन जुर्म का ममूटी-धनुष संग मचाई धूम, अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर देख फैंस बोले- ब्रूसली मोड एक्टिव

अभय पन्नू की फिल्में

‘रॉकेट बॉयज़' के लिए मशहूर और सराहे गए कहानीकार अभय पन्नू इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है. यह प्रोजेक्ट बतौर थिएट्रिकल फीचर फिल्म निर्देशक अभय पन्नू की पहली फिल्म होगी और भारतीय सिनेमा में नई व लीक से हटकर सोच रखने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की वाईआरएफ की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है. 

वरण धवन की हॉरर फिल्में

वरण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ का था. जबकि वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 81.30 करोड़ रहा. इसके साथ ही वह कैमियो करते हुए नजर आए थे भेड़िए के रोल में. वहीं इसका भेड़िया 2 आने वाली है. 

ये भी पढ़ें- 16 साल की थीं माधुरी दीक्षित, जब बोर्ड की परीक्षा के लिए टली थी फिल्म की शूटिंग, फिर बनीं ड्रीम गर्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yrf, YRF Horror Film, Varun Dhawan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com