महिलाएं अकसर शराब के ठेकों में जाने से ये सोचकर कतराती हैं कि लोग क्या कहेंगे. ऐसा होना लाजिमी भी है क्योंकि अगर एक महिला शराब खरीदने जाए तो आसपास मौजूद लोग यहां तक कि दुकानदार भी उसे ऐसी नजरों से देखता है कि वह बेहद असहज हो जाती है. अब मध्य प्रदेश सरकार ने दुकान से शराब खरीदने की इच्छुक महिलाओं के लिए एक तरीका ढूंढ निकाला है. जी हां, राज्य सरकार कुछ शहरों में महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोलेगी, जहां वे आराम से खरीददारी कर सकें.
यह भी पढ़ें: अगर छोड़ देंगे शराब तो सुधर जाएगी मेंटल हेल्थ, महिलाओं को होगा ज्यादा फायदा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को समर्पित ऐसे दो स्टोर्स भोपाल और इंदौर में खोले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में एक-एक ठेका खोला जाएगा. इतना ही नहीं इन स्टोर्स में इस बात का खास खयाल रखा जाएगा कि वहां पर महंगे विदेशी ब्रांड की शराब को जगह दी जाए, जो महिलाओं को पसंद आती हैं. ऐसे लोकल ब्रांड जिनका राज्य में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें इन दुकानों में जगह नहीं दी जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, "इन विदेशी ब्रांड की शराब पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा क्योंकि इन्हें ड्यूटी चुकाने के बाद ही विदेशों से खरीदा जाएगा. इस तरह की दुकानें राज्य में महंगी शराब के मार्केट को खोलने का काम भी करेंगी."
जानकारी के मुताबिक इन दुकानों में उन विदेशी ब्रांड की शराब बेची जाएगी, जिन्हें पहले कभी राज्य भी में नहीं बेचा गया था. राज्स्व के लिए राज्य सरकार इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में वाइन फेस्टिवल का आयोजन भी करेगी.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से शराब के दामों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी जाएगी. राज्य सरकार इस साल एक्साइज के जरिए 200 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने की योजना पर काम कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं