विज्ञापन

लास्ट मिनट दिवाली ट्रिप की कर रहे हैं प्लानिंग? दिल्ली से घूमने के लिए ये 5 जगहे रहेंगी बेस्ट, मजेदार रहेगा एक्सपीरिएंस

पहाड़ों की वादियों से लेकर शांत झीलों और ऐतिहासिक स्थलों तक, ये डेस्टिनेशन कम समय में शानदार ट्रैवल एक्सपीरिएंस देने के साथ आपकी दिवाली की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां आप दिवाली के मौके पर जा सकते हैं.

लास्ट मिनट दिवाली ट्रिप की कर रहे हैं प्लानिंग? दिल्ली से घूमने के लिए ये 5 जगहे रहेंगी बेस्ट, मजेदार रहेगा एक्सपीरिएंस
दिवाली पर दिल्ली से कहां घूमने जाएं?
Photo Credit: NDTV

Diwali Vacation Trip: दिवाली की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में बहुत से लोग परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं. अगर आप भी आखिरी समय में ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो दिल्ली के आसपास मौजूद कई खूबसूरत जगहें आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. पहाड़ों की वादियों से लेकर शांत झीलों और ऐतिहासिक स्थलों तक, ये डेस्टिनेशन कम समय में शानदार ट्रैवल एक्सपीरिएंस देने के साथ आपकी दिवाली की छूट्टियों को यादगार बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिवाली के मौके पर घूमने जा सकते हैं...

1. जयपुर

दिवाली के मौके पर आप जयपुर घूमने जा सकते हैं. ये राजधानी दिल्ली से करीब 280 किलोमिटर स्थित है. यहां आप आमेर किला, हवा महल और रंग-बिरंगे स्थानीय बाजारों को देख सकते हैं. साथ ही पारंपरिक राजस्थानी पकवानों का स्वाद लेते हुए शहर की खूबसूरती और सांस्कृतिक माहौल का भी लुत्फ उठा सकते हैं. त्योहारों के दौरान जयपुर की रौनक और भी बढ़ जाती है.

2. ऋषिकेश

दिल्ली से करीब 240 किलोमीटर दूर स्थित ऋषिकेश आध्यात्मिक शांति और रोमांच के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यहां आप गंगा घाटों की सैर कर सकते हैं, शाम की भव्य गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं और नदी किनारे बने खूबसूरत कैफे में समय बीता सकते हैं. इसके अलावा आसपास के पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों का मजा लेकर अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

3. आगरा

आगरा दिल्ली से लगभग 230 किलोमीटर दूर है. यहां आप दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार कर सकते हैं, आगरा किला घुम सकते हैं और शहर के फेमस लोकल बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं. इसके अलावा मुगलई व्यंजनों का स्वााद आपकी यात्रा को और भी खास बना सकता है.

4. लैंसडाउन 

अगर आप शांति और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो आप लैंसडाउन जा सकते हैं. ये दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित है. ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी शांत वादियों, घने चीड़ के जंगलों और खूबसूरत पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है. यहां आप नेचर वॉक कर सकते हैं, शांत वातावरण में सुकून भरे पल बिता सकते हैं और आरामदायक स्टे का मजा ले सकते हैं. भीड़भाड़ से दूर ये जगह दिवाली की छुट्टियों के लिए परफेक्ट मानी जाती है.

5. नैनीताल

दिवाली पर नैनीताल परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहद फेमस वीकेंड डेस्टिनेशन है. यहां आप नैनी झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, मॉल रोड पर घूम सकते हैं और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स से पहाड़ों के मनमोहक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा पहाड़ों के बीच बने सुंदर कैफे में बैठकर सुकून भरा समय बिताना आपकी छुट्टियों को और भी मजेदार बना सकता है.

यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास के घर की दिवाली डेकोरेशन ने जीता दिल, बेटी ने शेयर की अंदर की झलकियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com