Lakshadweep Trip: भारत का द्वीप समूह लक्षद्वीप प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद से खासा चर्चा में है. वहीं, मालदीव पर हुए विवाद के बाद से ज्यादा से ज्यादा लोग लक्षद्वीप का ट्रिप प्लान कर रहे हैं. ऐसे में टिकट मिलने में मुश्किलें भी आने लगी हैं. लक्षद्वीप की ट्रिप का सबसे आसान और सुगम रास्ता हवाई यात्रा है. एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो की फ्लाइट्स कोच्चि तक जाती हैं और कोच्चि से लक्षद्वीप (Kochi To Lakshadweep) के अगाती एयरपोर्ट तक की फ्लाइट लेनी पड़ती है. आप देश के किसी भी हिस्से से कोच्चि तक फ्लाइट के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं. कोच्चि के बाद फ्लाइट के अलावा, समुद्री रास्ते से लक्षद्वीप जाया जा सकता है. कोच्चि से लक्षद्वीप की समुद्री यात्रा के बारे में कुछ जरूरी बातें जानिए यहां.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोच्चि से लक्षद्वीप की समुद्री यात्रा | Kochi To Lakshadweep By Ship
कोच्चि से सात पैसेंजर शिप्स लक्षद्वीप आयलैंड्स (Lakshadweep Islands) तक जाते हैं. ये जहाज MV कवरात्ती, MV अरेबियन सी, MV लक्षद्वीप सी, MV लगून, MV अमिडवी और मिनिकोय हैं जो कोच्चि से लक्षद्वीप तक जाते हैं. जिस द्वीप तक जाया जा रहा है उसे देखते हुए इन शिप्स से यात्रा का समय 14 से 18 घंटों के बीच हो सकता है.
इन जहाजों में यात्रियों को ए/सी फर्स्ट क्लास टू बर्थ कैबिंस के साथ, ए/सी सैकंड क्लास फॉर बर्थ कैबिंस और फुश बैक/बंक कलास विद ए/सी सीटिंग चुनने का ऑप्शन होता है. जहाज में डॉक्टर भी उपस्थित होते हैं.
सफेद बालों को काला बना देंगी रसोई की ये 4 चीजें, एक-डेढ़ महीने तक टिका रहेगा गहरा काला रंग
बिना पैकेज के पूरा खर्चकोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचकर अलग-अलग आयलैंड में रहने का किराया अलग-अलग होता है. अगर आप बिना किसी पैकेज के घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जहाज की टिकट 5000 से 7000 तक हो सकती है. कमरों और कैबिंस का किराया यहां 2 हजार से 10 हजार तक भी हो सकता है.
लक्षद्वीप समुद्रम पैकेजकोच्चि से लक्षद्वीप समुद्रम पैकेज लिया जा सकता है. यह MV कवरात्ती जहाज का है. यह पांच दिन का क्रूज है जो कवरात्ती और मिनिकोय तक जाता है. इसमें लंच, रिफ्रेशमेंट, स्विमिंग, स्नॉर्क्लिंग और अन्य वॉटर स्पॉर्ट्स शामिल होते हैं. इस ट्रिप के लिए डायमंड क्लास के टोटल चार्जेस 37,000 प्रति व्यक्ति है और बच्चों के लिए 33,000 पूरा किराया लगेगा. ट्रिप के गोल्ड क्लास का किराया वयस्कों के लिए 28,500 और बच्चों के लिए 25,500 है.
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं