विज्ञापन

न क्वाइल का धुआं, न बदबू, घर में लगाएं ये पौधा, आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर

Macchar Ko Kaise Bhagaye Ghar Se: यहां हम आपके साथ एक ऐसा असरदार उपाय शेयर करने वाले हैं जिसकी मदद से आप घर में घुसे मच्छरों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

न क्वाइल का धुआं, न बदबू, घर में लगाएं ये पौधा, आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर
Permanent Solution For Mosquito

Macchar Ko Kaise Bhagaye Ghar Se: गर्मी के साथ मच्छरों की फौज भी आती है. शाम होती नहीं है कि इनका आंतक शुरू हो जाता है. बता दें इनका घर में घुसना जितना आसान है, बाहर निकालना उतना ही मुश्किल, यही कारण हैं इनसे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के कॉइल और धुएं का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे मच्छर निकलने न निकलने, हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. यहां हम आपके साथ एक ऐसा असरदार उपाय शेयर करने वाले हैं जिसकी मदद से आप घर में घुसे मच्छरों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

मच्छर किस चीज से दूर भागते हैं?

गेंदे के फूल का इस्तेमाल पूजा और सजावट के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं घर का माहौल बेहतर बनाने के साथ ही साथ इसकी खुशबू मच्छरों को घर से दूर भगाने में भी बेहद मददगार साबित हो सकती है. अगर आप मच्छरों को अपने घर से कोसों दूर रखना चाहते हैं, तो यह पौधा आपकी मदद कर सकता है. आप चाहें, तो इसे घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं और छिपकलियों का प्रकोप कम कर सकते हैं.

गेंदे के पौधे के अन्य फायदे:

घर में महक बनी रहती है: अगर आप घर में गेंदे के पौधा रखते हैं, तो आपको रूम फ्रेशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा इसलिए इस पौधे में हल्की मिट्टी और प्राकृतिक खुशबू होती है, जो आपके घर को खुशबूदार बनाए रखने में मदद कर सकती है.

कीड़ों को दूर रखता है: मच्छर, मक्खी और कुछ छोटे-छोटे कीड़ों को गेंदे के फूल की खुशबू पसंद नहीं आती है. ऐसे में अगर आप इसे अपनी बालकनी, गार्डन या खिड़की के पास रखते हैं, तो कीड़ों के प्रकोप से छुटकारा पाया जा सकता है.

मच्छर भगाने के लिए घर में गेंदे का पौधा कैसे रखें?

  • आप घर के दरवाजे, खिड़की या बालकनी में गेंदे का पौधा लगा सकते हैं. 
  • आप चाहें, तो इसके फूल को पानी में उलाबकर उसमें हल्का कपूर मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: 2 सेकंड में शर्ट फोल्ड करने की जुगाड़ू ट्रिक, बस करना होगा ये काम आसानी से फोल्ड हो जाएगी शर्ट!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com