Raw milk face pack : रात में एक गिलास दूध पीकर सोना तो रूटीन में होता ही है. बच्चों और बुजुर्गों को तो खास तौर से दूध दिया जाता है रात में ताकि उनकी हड्डियां मजबूत हों और शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी ना आए. ये तो पके दूध के फायदों के बारे में हम आपको बता रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हो सकते हैं,अगर नहीं तो हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं. कच्चे दूध को फेस पर लगाने से कील-मुंहासे, दाग धब्बे 15 दिन में कम हो सकते हैं और चेहरे पर कसाव और निखार अलग से आएगा. ऐसे में चलिए आज जान लेते हैं किन किन तरीकों से इसे फेस पर अप्लाई किया जा सकता है.
चेहरे पर कच्चा दूध कैसे करें अप्लाई
- आप 2 से 4 बड़े चम्मच कच्चे दूध को कटोरी में ले लीजिए और उसमें आधा केला मैश करके अच्छे से ब्लैंड कर लीजिए, फिर चेहरे पर मास्क की तरह अप्लाई करिए. अब आप पैक को 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दीजिए. इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिए. इससे आपकी स्किन स्मूद और टाइटन हो जाएगी.
- इसके अलावा आप कच्चे दूध में टमाटर का पल्प मिलाकर भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं ये भी आपके चेहरे को निखारेगा साथ ही दाग धब्बों को भी कम करेगा. इससे स्किन हाइड्रेट भी रहती है. टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है इस लिहाज से भी इन दोनों का मिश्रण फेस पैक के लिए अच्छा है.
- इसके अलावा आप कच्चे दूध को केवल क्लींजर के रूप में चेहरे पर लगा सकती हैं. यह आपकी स्किन स्वास्थय रखने में सहायक है. कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स जैसे कि सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक हैं.
रात में दूध पीने की बजाए पिएं इस हरे ड्रिंक को, फैट बर्न करने के साथ मेटाबॉलिज्म करेगा बूस्ट
- दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एंटी एजिंग फेस क्लींजर के लिए अच्छा है. यह मृत कोशिकाओं को निकालने में मदद करता है. यह डेड स्किन सेल्स (Dead skin cells) को निकालकर नए सेल्स को ग्रो कराने में मदद करता है.
- वहीं जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है उनकी त्वचा को बखूबी मॉइश्चराइज करता है. साथ में चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाता है. कच्चा दूध एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है. इसके पोषक तत्व स्किन पोर्स अच्छी तरह से साफ करने का काम करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सारा अली अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके पर : "हम एक देश हैं, हम सभी में एक जैसी भावनाएं हैं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं