- फैटी एसिड स्किन को अच्छी ढ़ंग से हाइड्रेट रखने का काम करते हैं.
- कच्चा दूध दाग धब्बे दूर करता है.
- एंटी एजिंग की भी समस्या से राहत दिलाता है.
Kachha dudh ke fayde : दादी-नानी के नुस्खे (dadi nani home remedy) हर कोई अपनाता है जब भी कोई स्किन संबंधित समस्या (skin problem) होती है. सबसे पहले लोग घरेलू इलाज को ही अपनाते हैं क्योंकि, यह फायदेमंद तो होता ही है साथ में साइड इफेक्ट भी नहीं होता. इसलिए लोग नुस्खे अपनाते हैं डॉक्टर के पास जाने से पहले. होम रेमेडी की बात हो रही थी तो बता दें कि स्किन को ग्लोइंग और स्पॉटलेस बनाने में कच्चे दूध (Raw milk for skin) को बहुत योगदान होता है. बस आपको इस्तेमाल करने के सही तरीकों के बारे में पता होना चाहिए. इस लेख में स्किन ब्रेकडाउन, ड्राई स्किन, पिंपल, एक्ने और एक्सेस ऑयल और ब्लैकहेड्स जैसी परेशानियों के लिए कच्चा दूध बेस्ट है.
Uric Acid को रखना है कंट्रोल तो ना करें इन 5 फूड्स का सेवन, ये रहे उनके नाम
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कच्चे दूध का इस्तेमाल और फायदा | Raw milk benefits and use
-कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स जैसे कि सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक हैं.
- दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एंटी एजिंग फेस क्लींजर के लिए अच्छा है. यह मृत कोशिकाओं को निकालने में मदद करता है. यह डेड स्किन सेल्स (Dead skin cells) को निकालकर नए सेल्स को ग्रो कराने में मदद करता है.
- वहीं जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है उनकी त्वचा को बखूबी मॉइश्चराइज करता है. साथ में चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाता है. कच्चा दूध एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है. इसके पोषक तत्व स्किन पोर्स अच्छी तरह से साफ करने का काम करते हैं.
- इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन को अच्छी ढ़ंग से हाइड्रेट रखने का काम करते हैं. इसके विटामिन ए गुण त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को निकालने का काम करते हैं.
- कच्चे दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज देने से स्किन पर जमा गंदगी निकल जाएगी और उसमें निखार आता है.
- वहीं कच्चे दूध में शहद मिलाकर चेहरे का मसाज देने से दाग धब्बों और फोड़े फुंसी से स्किन को छुटकारा मिलता है. तो अब से त्वचा संबंधी परेशानी में इस नुस्खे को अपनाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं