विज्ञापन

क्या आपका पार्टनर जिद्दी है, आपकी बात नहीं सुनता? सुधा मूर्ति ने बताया कैसे करें हैंडल

आज के समय में अधिकतर पार्टनर को एक-दूसरे से शिकायतें ज्यादा रहती हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका पार्टनर जिद्दी है, बात नहीं सुनता है. यहां जानिए रिश्तों को कैसे मजबूत करें.

क्या आपका पार्टनर जिद्दी है, आपकी बात नहीं सुनता? सुधा मूर्ति ने बताया कैसे करें हैंडल
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

आज के समय में रिश्तों से संभालकर रखना बहुत बड़ा काम है. जब दो लोग साथ रहते हैं तो एक-दूसरे के साथ नोकझोंक होना आम बात है. दो लोग एक साथ आते हैं, तो रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहला कदम एक-दूसरे को समझना होता है. हालांकि, आज के समय में अधिकतर पार्टनर को एक-दूसरे से शिकायतें ज्यादा रहती हैं, जिससे रिश्ते की मिठास कम होती जा रही है. प्रसिद्ध लेखिका सुधा मूर्ति के मुताबिक, किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए केवल प्यार ही काफी नहीं है, बल्कि समझ और सम्मान भी बहुत जरूरी है. उन्होंने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ावों से निपटने के लिए कुछ तरीके बताएं, जिन्हें हर किसी जरूर आजमाना चाहिए.

एक-दूसरे के प्रति बराबरी नहीं होनी चाहिए

सुधा मूर्ति के अनुसार, पति-पत्नी के बीच 'मैं तुमसे बेहतर हूं' जैसा कॉम्पिटिशन रिश्ते के लिए हानिकारक है. हर इंसान के काम करने के तरीके अलग-अलग होते हैं. अगर कोई पुरुष किसी एक चीज में अच्छा है, तो कोई महिला किसी दूसरी चीज में माहिर हो सकती है. दोनों को एक-दूसरे की खूबियों का सम्मान करना चाहिए, न कि एक-दूसरे के प्रति जलन होनी चाहिए. बराबरी खत्म होने पर ही सच्चा सहयोग शुरू होता है.

रिश्ते में स्पेस देना जरूरी

किसी भी रिश्ते में स्पेस देना बहुत जरूरी है. अपने पार्टनर को अपनी पसंद को पूरा करने देने से उन्हें रिश्ते में फंसा हुआ महसूस नहीं होता. अपने पार्टनर को अपने तरीके से जीवन जीने देना, एक-दूसरे के मामलों में लगातार दखलंदाजी न करना, रिश्ते में दूरी कम करने में मदद करता है. इससे रिश्ते में प्यार और सम्मान बढ़ता है.

एक-दूसरे के दोस्त बनें

सुधा मूर्ति का मानना ​​है कि पति-पत्नी को एक-दूसरे का सबसे अच्छे दोस्त होना चाहिए. दोस्ती में खुलापन होता है और हम एक-दूसरे की छोटी-बड़ी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं. जहां दोस्ती होती है, वहां संवाद आसान हो जाता है और अहंकार आड़े नहीं आता. एक-दूसरे के साथ समय बिताना और खुलकर बातचीत करना रिश्ते को और मजबूत बनाता है.

शिकायत की बजाय सराहना करें

अक्सर रिश्तों में हम अपने पार्टनर की कमियों को ही ढूंढते हैं और फिर शिकायत करते रहते हैं. सुधा मूर्ति के मुताबिक, पार्टनर की शिकायत करने के बजाय, अपने साथी के अच्छे कामों की सराहना करें. इससे रिश्ते में पॉजिटिविटी आती है और रिश्ता मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें:- बर्फ के पानी में चेहरा कब डुबोना चाहिए? बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है

यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com