हर कोई चाहता है कि जिंदगी स्मूथ चले, मन बिल्कुल शांत रहे औरत घर परिवार में खुशियां बनी रहे पर कई बार हम खुद ही ऐसी छोटी-छोटी आदतों को अपने रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं कि जो आगे चलकर की तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विदुर नीति हमें यही सिखाती है कि सही रास्ते पर चलकर और खुद को संभालकर ही असली सुकून पाया जा सकता है. अगर हम अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों को बदल लें, तो अपनी लाइफ को बिना किसी स्ट्रेस के जी सकते हैं.
गुस्सा करना
गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन जब यह हद से बढ़ जाए तो समझदारी खत्म होने लगती है. गुस्से के समय मुंह से ऐसे शब्द निकल जाते हैं जो सालों तक रिश्तों में कड़वाहट छोड़ जाते हैं. कई बार जल्दबाजी या गुस्से में लिए गए फैसले बाद में बड़ा पछतावा देते हैं. बेहतर यही है कि जब भी आपको गुस्सा आए, तो कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें. शांत दिमाग से उठाया गया कदम हमेशा कम नुकसान करता है.

घमंड आना
जब कामयाबी मिलती है, पैसा आता है या नाम होता है, तो कई लोगों के व्यवहार में अकड़ आ जाती है. विदुर नीति में घमंड को इंसान का बड़ा दुश्मन माना गया है. जब अहंकार बढ़ता है तो इंसान को सिर्फ अपनी बात सही लगती है और दूसरों की भावनाएं छोटी दिखने लगती हैं. धीरे-धीरे करीबी लोग और दोस्त भी दूर होने लगते हैं, जिससे अकेलापन बढ़ता है और लास्ट में आप अकेले रह जाते हैं.
लालच करना
दूसरों के पास जो है, उसे देखकर मन में पाने की होड़ लग जाना आम बात है, लेकिन यही लालच कब गलत रास्ते पर ले जाए, पता नहीं चलता. ज्यादा पाने की भूख इंसान को सही और गलत का फर्क भुला देती है. शॉर्टकट या बेईमानी से मिली चीज मन को कभी सच्ची शांति नहीं देती, उल्टा डर और बेचैनी बढ़ाती है. हमारे पास जो है, अगर हम उसकी कद्र करना सीख लें तो मन काफी हल्का रहता है.

बुरा समय
जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, ऐसे में साथ निभाने वाले लोग बहुत कीमती होते हैं. विदुर नीति साफ कहती है कि सच्चे दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए और न ही उनके साथ धोखा करना चाहिए. जो लोग अपने भरोसेमंद साथियों को नजरअंदाज करते हैं, मुश्किल घड़ी में अक्सर खुद को अकेला पाते हैं, सच्ची दोस्ती और भरोसा किसी बड़ी दौलत से कम नहीं है. अपने अच्छे साथियों का सम्मान करें और उनका हाथ थामे रखें, क्योंकि मुश्किल समय में वही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं.
इसे भी पढ़ें: Mercury Transit 2026: 2 दिसंबर से बुध बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा यू-टर्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं