चेहरे के अनचाहे बालों को छिपाने के लिए कई लोग ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं. ब्लीच करने से फेशियल हेयर का कलर लाइट हो जाता है और स्किन भी थोड़ी ब्राइट नजर आने लगती है. लेकिन चेहरे पर ब्लीच लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसी को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे पर ब्लीच लगाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
ब्लीच करने से पहले जरूर करें ये काम
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ब्लीच को हमेशा अच्छी तरह हाइड्रेटेड स्किन पर ही लगाएं. अगर चेहरे की त्वचा बहुत ड्राई है, तो पहले उसे मॉइस्चराइजर लगाकर ठीक करें. फिर भी अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई फील हो रही है या चेहरे पर रेडनेस, खुजली या जलन जैसी परेशानी है, तो उस समय ब्लीच करने से बचें. पहले स्किन को ठीक होने दें.
यह भी देखें-
आंखों के नीचे ब्लीच लगानी चाहिए या नहीं?इस सवाल को लेकर स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, चेहरे पर ब्लीच करते समय आंखों के नीचे की त्वचा को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आप आंखों के नीचे भी ब्लीच लगा सकते हैं. लेकिन ऐसा करते समय सावधानी बरतें. ध्यान रखें कि प्रोडक्ट आंखों के अंदर न जाए.
ब्लीच के बाद क्या करें?डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, ब्लीच लगाने के बाद कम से कम 2 दिनों तक धूप में जाने से बचें. ब्लीच के बाद धूप में जाने से आपकी स्किन जल्दी टैन हो सकती है, साथ ही चेहरे पर जलन, रेडनेस या खुजली की परेशानी भी बढ़ सकती है. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरे को कवर करके रखें, साथ ही सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
इस तरह कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप सही तरीके से अपने चेहरे पर ब्लीच कर सकते हैं और अनचाहे फेशियल हेयर को छिपा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं