How to use hair Iron as Tool: कपड़ों को सीधा करने के लिए सभी घरों में प्रेस का इस्तेमाल किया जाता है. आप भी इसका इस्तेमाल कपड़ों को सीधा करने के लिए करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस प्रेस को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ स्मार्ट तरीकों से आप इस एक प्रेस से अपने कई काम आसानी से कर सकते हैं. जी हां ये एक छोटा-सा जुगाड़ है जो आपके हर रोज के कई कामों को आसान बना सकता है.
इन कामों में के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं प्रेस (Iron Unique Hacks)

प्रेस सिर्फ कपड़ों के लिए नहीं, किचन से लेकर सेल्फ केयर तक आता है काम
1. सैंडविच या स्नैक्स गर्म करने के लिए
अगर आपके पास टोस्टर नहीं है तो आप सैंडविच को गर्म करने या फिर पराठे और रोटियों को गर्म करने के लिए प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप फॉयल पेपर में चीजों को लपेट कर हल्के से प्रेस करें. कुछ ही मिनटों में आपका सैंडविच, रोटी या पराठें क्रिस्प और गर्म हो जाएंगे.
2. वैक्स या गोंद हटाने में आएगा काम
अगर आपके कपड़ों पर वैक्स या गोंद लग गया है तो आप प्रेस की मदद से उसे भी हटा सकते हैं. इसके लिए आप जिस जगह पर गोंद या वैक्स लगी है उस जगह पर एक पेपर रखें और उस पर हल्का सा प्रेस करें. इससे वो पिघलकर पेपर में चिपक जाएगा. इस तरह से कपड़ा साफ हो जाएगा.
3. प्लास्टिक बैग सील करने के लिए
कई बार होता है कि छोटे-मोटे पैकेट खुले रह जाते हैं. ऐसे में इनको सील करने के लिए भी आप प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप उस जगह पर कोई कपड़ा या पेपर रखें और गर्म प्रेस से उसे अच्छे से दबाकर दो-तीन बार घुमाएं.
ये भी पढ़ें: सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर
4. कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद
अगर आपको कोई कपड़ा पहनना है और वो गीला है तो उसको प्रेस की मदद से जल्दी सुखाया जा सकता है. लेकिन कपड़ा अगर बहुत ज्यादा गीला है तो सीधा प्रेस ना करें.
5. बालों को स्ट्रेट करने में
हालांकि ये सेफ नहीं है, लेकिन कई लोग बालों को सीधा करने के लिए भी प्रेस का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए अपने बालों को बेड पर सीधा कर के फैलाएं ( लंबे बालों के लिए) अब उसके ऊपर कोई सूती कपड़ा रखें और ऊपर से प्रेस घुमाएं.
ये बालों को काफी हद तक सीधा कर देता है. लेकिन ध्यान रखें कि इसको ज्यादा ना करें ये सिर्फ बहुत ही बुरे फंसे होने पर इस्तेमाल करें. क्योंकि ये बालों को डैमेज कर सकता है. साथ ही सावधानी से इस्तेमाल ना करने पर कोई परेशानी भी हो सकती है.
ध्यान रखने वाली बातें
- फॉयल या पेपर का इस्तेमाल जरूर करें.
- ज्यादा गर्मी से चीजें खराब भी हो सकती हैं.
FAQS
क्या प्रेस से खाना गर्म करना सुरक्षित है?
अगर फॉयल पेपर में सही तरीके से लपेटा जाए और सावधानी बरती जाए, तो हल्का खाना गर्म किया जा सकता है.
प्रेस से प्लास्टिक पैकेट सील कैसे करें?
पैकेट के ऊपर एक कपड़ा या पेपर रखकर हल्के गरम प्रेस से सील किया जा सकता है.
क्या प्रेस से बाल सीधा करना ठीक है?
यह तरीका सुरक्षित नहीं माना जाता और सिर्फ आपात स्थिति में ही बेहद सावधानी से करना चाहिए.
प्रेस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
हमेशा फॉयल या कपड़े का इस्तेमाल करें और सीधे गर्म प्लेट का संपर्क न होने दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं