विज्ञापन

प्रेस हो गई है खराब? तो न लें टेंशन, इन आसान ट्रिक्स की मदद से झटपट दूर करें कपड़ों की सिलवटें

Clothes Wrinkle Hacks: अगर आपके साथ भी कभी ऐसी सिचुएशन आ जाए कि घर की प्रेस खराब हो गई, तो घबराएं नहीं. बल्कि, इन स्मार्ट और बेहद आसान ट्रिक्स को करें फॉलो.

प्रेस हो गई है खराब? तो न लें टेंशन, इन आसान ट्रिक्स की मदद से झटपट दूर करें कपड़ों की सिलवटें
No Iron Clothing Hacks: बिना प्रेस के कैसे करें कपड़ों की सिलवटें सही. (AI Generated Image)

Clothes Wrinkle Hacks: गर्मियों के मौसम में कई बार गर्मी ज्यादा लगने के कारण तो कई बार बिजली जानें के कारण कपड़े पर प्रेस नहीं कर पाते हैं. लेकिन सोचिए, सुबह-सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी मीटिंग में जाने की जल्दी हो और अचानक पता चले कि घर की प्रेस (Iron) खराब हो गई है! या फिर ऐन मौके पर लाइट चली गई है. ऐसे समय में तो किसी का भी मूड खराब होना लाजमी है. सिकुड़े हुए और सिलवटों (wrinkles) वाले कपड़े पहनकर बाहर जाना किसी को भी अच्छा नहीं लगता, क्योंकि इससे हमारा पूरा लुक और कॉन्फिडेंस दोनों खराब हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं अगर घर की प्रेस खराब हो जाए या बिजली चली जाए, तो कपड़े पर कैसे आयरन करें.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना प्रेस के कपड़ों की सिलवटे कैसे ठीक करें- (How to fix creases in clothes without ironing) 

1. हल्का गीला तौलिया- 

जिस शर्ट, टी-शर्ट या पैंट की सिलवटें आपको दूर करनी हैं, उसे किसी टेबल, बेड या साफ और सपाट जगह पर बिल्कुल सीधा बिछा लें. अब एक साफ तौलिया लें और उसे पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें (तौलिया बस हल्का नम होना चाहिए, उसमें से पानी बिल्कुल नहीं टपकना चाहिए). इस नम तौलिये को अपने कपड़े की सिलवटों के ऊपर रखें और अपने हाथों से थोड़ा दबाव डालते हुए हल्के-हल्के दबाएं. इसके बाद कपड़े को हैंगर में टांग कर हवा में सूखने दें. आप देखेंगे कि सिलवटें गायब हो गई हैं.

2. गर्म पानी की भाप- 

यह सबसे आसान तरीका है. आपको बस इतना करना है कि अपने सिकुड़े हुए कपड़ों को एक हैंगर में अच्छी तरह टांग लें. जब आप बाथरूम में गर्म पानी से नहा रहे हों, तो उस हैंगर को बाथरूम में ही किसी सुरक्षित जगह पर लटका दें. ध्यान रहे कि कपड़ों पर सीधा पानी न गिरे. बाथरूम में जमा होने वाली गर्म भाप (Steam) कपड़ों के रेशों को अंदर तक मुलायम कर देती है, जिससे सिलवटें अपने आप धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं. नहाने के बाद कपड़े को 10 मिनट खुली हवा में सूखने दें, कपड़ा एकदम फ्रेश लगेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

3. हेयर स्ट्रेटनर- 

अगर आपके कपड़ों में, खासकर शर्ट के कॉलर, कफ या बटन वाली जगह पर ज्यादा सिकुड़न है और आपको जल्दी तैयार होना है, तो आपका हेयर स्ट्रेटनर बड़े काम आ सकता है. हेयर स्ट्रेटनर बिल्कुल एक मिनी प्रेस की तरह काम करता है. बस इसे इस्तेमाल करते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि इसका तापमान बहुत ज्यादा न हो. 

4. सिरके वाला स्प्रे- 

सफेद सिरका (White Vinegar) सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह एक नेचुरल रिंकल रिमूवर की तरह काम कर सकता है. इसे बनाने के लिए एक साफ स्प्रे बोतल लें. उसमें 1 हिस्सा सफेद सिरका और 3 हिस्से सादा पानी मिला लें. अब अपने सिकुड़े हुए कपड़े को हैंगर में टांगें और इस मिक्सचर को कपड़े पर 1-2 फीट की दूरी से हल्का-हल्का स्प्रे करें. इसे हवा में कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें. सिरके से कपड़ों का फैब्रिक मुलायम हो जाता है और सिलवटें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं. 

जरूरी बात- (Important Tip)

इन सभी ट्रिक्स को इस्तेमाल करते समय कपड़े के फैब्रिक का जरूर ध्यान रखें. सिल्क या बहुत नाजुक कपड़ों पर हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल सावधानी से करें.

ये भी पढ़ें- 30 द‍िन तक रोजाना सलाद खाने से क्‍या होता है? आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट से जान लें फायदे और नुकसान

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com