विज्ञापन

सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर

​Hair Straightener DIY Hacks: अक्सर ऐसा होता है कि हम कोई चीज़ खरीदते तो एक काम के लिए हैं, लेकिन उसके फायदे अनेक होते हैं. हेयर स्ट्रेटनर के साथ भी ऐसा ही है. इसकी हीटिंग प्लेट्स सिर्फ बालों को सीधा नहीं करतीं, बल्कि घर के कई कामों को आसान बनाता है.

सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर
Daily Life Hacks: हेयर स्ट्रेटनर के अन्य इस्तेमाल.

How to use hair straightener as Tool: आज के समय में हर घर में आपको हेयर स्ट्रेटनर आसानी से दिख जाएगा. ज्यादातर महिलाएं इसका इस्तेमाल सिर्फ पार्टी या फंक्शन में बालों को स्टाइल और सीधा दिखाने के लिए करती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस मशीन को आप सिर्फ सजने-संवरने के लिए इस्तेमाल करती हैं, वो आपके अन्य काम भी आ सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हेयर स्ट्रेटनर एक ऐसा गैजेट है जो आपकी डेली लाइफ की कई छोटी-बड़ी मुश्किलों को आसानी से हल कर सकता है, तो चलिए जानते हैं इस ब्यूटी टूल को कैसे और कहां इस्तेमाल करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

​इन कामों में के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर स्ट्रेटनर- (Hair Straightener Unique Hacks)

​1. पैकेट को सील करने-

अक्सर हम नमकीन, बिस्किट या दालों के पैकेट आधे खुले छोड़ देते हैं. ऐसे में इन्हें सही से बंद न किया जाए, तो हवा लगने से ये चीजें सील जाती हैं और खराब हो जाती हैं. आपको अपने हेयर स्ट्रेटनर को हल्का गर्म करना है और पैकेट के खुले हुए हिस्से पर धीरे से दबाएं. गर्मी की वजह से प्लास्टिक आपस में चिपक जाएगी और आपका पैकेट मार्केट जैसा एयरटाइट सील हो जाएगा.

​2. कपड़ों की सिलवटें- 

कई बार ​ऑफिस या पार्टी, मीटिंग में जाने की जल्दी होती है और प्रेस खराब हो जाता है ऐसे में आप कॉलर, बाजू  की सिलवटें सही करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​​3. बच्चों के प्रोजेक्ट्स- 

​अगर आप क्राफ्टिंग के शौकीन हैं या बच्चों का स्कूल प्रोजेक्ट बना रही हैं, तो स्ट्रेटनर बहुत काम आता है. जैसे कि फोम के फूलों को आकार देना हो या रिबन को घुमावदार (Curling) बनाना हो. यह कैंची और गोंद के साथ-साथ एक जरूरी टूल साबित है.

​​4. बेडरूम हैक- 

​अगर आप चाहती हैं कि आपका बेड एकदम होटल जैसा दिखे, तो चादर बिछाने के बाद उसके कोनों और पिलो कवर के किनारों पर एक बार स्ट्रेटनर चला दें. इससे शार्प और क्लीन लुक आता है. 

टिप्स- ​

बेशक ये हैक्स बहुत काम के हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. तापमान का ख्याल रखें- प्लास्टिक या नाजुक कपड़ों पर इस्तेमाल करते समय टेंपरेचर सबसे कम रखें.

ये भी पढ़ें- नोएडा की इन सस्ती मार्केट्स के आगे दिल्ली का सरोजिनी बाजार भी फेल! वीकेंड पर जरूर करें विजिट

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com