International Yoga Day 2023: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. इस दिन को मनाने का प्रस्ताव 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष जनरल अंसेबली में रखा था. इसके अगले साल यानी 2015 से 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत हुई. इस साल 9वां योग दिवस मनाया जा रहा है. योगा ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत को भी दुरुस्त रखता है. इस चलते इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक परिपाटी पर लोगों को योगा के फायदों से अवगत कराने की कोशिशें की जाती हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
इस साल क्या है योग दिवस की थीम
साल 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' रखी गई है. इस थीम से वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर सभी के भले के लिए एक दुनिया, एक सेहत के महत्व से सभी को जागरूक करने का प्रयास है.

हर साल योग दिवस मनाने का मकसद स्पष्टतौर पर सेहत(Health) से जुड़े इसके फायदों को उजागर करना और सभी को अपनी सेहत देखते हुए योगा करने के लिए प्रेरित करना है. योगा के और भी कई फायदे हैं.

- योगा सेहत को दुरुस्त रखती है. सभी उम्र के लोग योगा कर सकते हैं. यह रोगों के खतरे को कम करती है.
- योगा करने पर तनाव से मुक्ति मिलती है. स्ट्रेस (Stress) होने पर योगा की जाए तो मानसिक और शारीरिक तौर पर भी आराम महसूस होता है.
- शरीर में कहीं दर्द महसूस हो तो योगा करके उससे निजात पाया जा सकता है. आमतौर पर हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए लोग योगा करते हैं.
- योगा करने पर शरीर की लचकता बढ़ती है. फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने पर शरीर में जहां-तहां दर्द नहीं रहता है.
- दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए भी योगा की जाती है.
- योगा को मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना गया है. यह एक तरह की मेडिटेशन है जिससे व्यक्ति अपने अंतर्मन में झांक सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ओमान में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक वीडियो किया जारीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं