International Yoga Day 2023: हर साल 21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योगा करने पर शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है. सांस संबंधी दिक्कतों (Respiratory Problems) की बात करें तो ऐसे कई योगासन हैं जो श्वसन तंत्र को सेहतमंद रखने में मददगार साबित होते हैं. कई स्टडीज भी इस बात का दावा करती हैं कि रोजाना योगा करने पर फेफड़े बेहतर हो सकते हैं, अस्थमा के लक्षण कम हो सकते हैं और श्वसन संबंधी बीमारियां होने की संभावना भी कम होती है. ब्रीदिंग एक्सरसाइज में यूं तो प्राणायाम का सबसे अच्छा असर दिखता है, लेकिन ऐसे भी कुछ आसन हैं जो पूरे श्वसन तंत्र (Respiratory System) के लिए अच्छे साबित होते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
श्वसन तंत्र की सेहत के लिए योगासन | Yoga Asanas For Better Respiratory Health
धनुरासनधनुरासन (Dhanurasana) श्वसन तंत्र को बेहतर करने वाले आसन में से एक है. इस आसन को करने के लिए अपने पेट के बल लेटें और दोनों हाथों को सिर के पीछे लेकर जाएं. इसके बाद पैरों को उठाएं और पीछे से ही हाथों से पकड़ लें. इससे शरीर का निचला हिस्सा हवा में होगा. इस आसन को करने पर शरीर धनुष की आकृति का नजर आता है, इसीलिए इसे धनुरासन कहते हैं. इस आसन को करके 4 से 5 गहरी सांस लें और फिर वापस पहले वाली मुद्रा में आ जाएं.

उष्ट्रासन करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर घुटनों के बल खड़े हो जाएं. अपने शरीर को पीछे की तरफ मोड़ें और हाथों को पीछे करके दोनों पैरों की एड़ियों को छुएं. ध्यान रहे हाथ शरीर से चिपके हुए ना रहें. आपका चेहरा ऊपर छत की तरफ होगा. इस आसन को 10 से 20 सैकंड के लिए होल्ड करके छोड़ दें. रोज 4 से 5 बार उष्ट्रासन किया जा सकता है.
भुजंगासनइस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटें. अब अपने हाथों को सामने की तरफ रखें. हथेलियां जमीन से लगी हुई होनी चाहिए. इसके बाद ऊपरी शरीर को हवा में उठाएं, आपकी कमर से नीचे तक का हिस्सा नीचे जमीन से लगा होना चाहिए और ऊपरी हिस्सा हाथों के बल हवा में होगा. 30 सैकंड इस पोज को होल्ड करें. 3 से 4 बार रोजाना भुजंगासन (Bhujangasana) किया जा सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं