Grooming Tips For Men And Women: हर कोई चाहता है कि जब वो किसी के पास से गुजरे, तो बदबू न आए बल्कि, खुशबू हो. लेकिन गर्मियों में सबसे ज्यादा पसीने की बदबू परेशान करती है. जिससे बचने के लिए हममें से ज्यादातर लोग महंगे से महंगा परफ्यूम और डियो खरीदते हैं और इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि घर से निकलते ही आधे-एक घंटे में परफ्यूम की खुशबू गायब हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो गलती आपके परफ्यूम में नहीं, बल्कि उसे लगाने के तरीके में है, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना., तो चलिए जानते हैं क्या है परफ्यूम लगाने का सही तरीका.

लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू को बनाएं रखने के लिए टिप्स-
1. कानों के पीछे-
यह सबसे असरदार जगह है. कानों के पीछे की स्किन पतली होती है और यहां काफी गर्माहट रहती है. यहां परफ्यूम लगाने से खुशबू आपके चेहरे और बालों के आसपास बनी रहती है. जब भी आप किसी से बात करेंगे या कोई आपके पास आएगा, तो उसे एक हल्की और मीठी खुशबू महसूस होगी.
2. घुटनों के पीछे-
क्या आप जानते हैं कि खुशबू हमेशा नीचे से ऊपर की ओर चलती है? अगर आप घुटनों के पीछे वाले फोल्ड पर परफ्यूम लगाते हैं, तो जैसे-जैसे आप चलते हैं, शरीर की गर्मी से वह खुशबू ऊपर की तरफ उठती है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ट्रिक है जो चाहते हैं कि उनके चलने पर खुशबू रहे.

Photo Credit: Pexels
3. गर्दन के पास-
लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू बरकरार रखने के लिए आप गर्दन के पास परफ्यूम लगाएं. इससे भी काफी समय तक खुशबू टिकी रहती है.
खुशबू को और भी ज्यादा टिकाऊ बनाने के अपनाएं ये तरीके-
मॉइस्चराइजर- परफ्यूम लगाने से पहले उस जगह पर थोड़ा सा बिना खुशबू वाला वैसलीन या लोशन लगा लें. ड्राई स्कीन परफ्यूम को जल्दी सोख लेती है, जबकि ऑयली या मॉइस्चराइज्ड स्किन पर खुशबू देर तक टिकी रहती है.
रगड़ें नहीं- कई लोग कलाई पर परफ्यूम लगाकर उसे आपस में रगड़ देते हैं. ऐसा बिल्कुल न करें! रगड़ने से परफ्यूम के मॉलिक्यूल्स टूट जाते हैं और उसकी टॉप नोट्स खत्म हो जाती है.
नहाने के तुरंत बाद- जब आप नहाकर निकलते हैं, तो शरीर के रोमछिद्र (pores) खुले होते हैं. उस समय परफ्यूम लगाने से वह स्किन में बेहतर तरीके से सेट हो जाता है.
ये भी पढ़ें- गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं