विज्ञापन

मैंने 15 दिन नहीं पी मीठी चाय, शरीर में आया ऐसा बदलाव, यकीन करना मुश्किल - 'ये बहुत पहले कर लेना चाहिए था'

No Sugar Tea Results: शुगर वाली चाय छोड़ने के 15 दिनों में जो बदलाव मैंने महसूस किए, वो सच में चौंकाने वाले थे. आज मैं अपना वही रियल लाइफ अनुभव आपके साथ शेयर कर रहा हूं.

मैंने 15 दिन नहीं पी मीठी चाय, शरीर में आया ऐसा बदलाव, यकीन करना मुश्किल - 'ये बहुत पहले कर लेना चाहिए था'
No Sugar Tea Results: बिना शुगर वाली चाय पीने से शरीर में पॉजिटिव बदलाव आए.

Meethi Chai Chodne Ke Fayde: मैं हमेशा से मीठी चाय का शौकीन रहा हूं. सुबह की शुरुआत हो या काम के बीच ब्रेक, हर बार चाय में चीनी होना मेरे लिए जरूरी था. लेकिन, कुछ समय से मुझे बहुत जल्दी थकान, अपच, ब्लोटिंग और सोकर उठने पर चेहरे पर सूजन जैसी महसूस होने लगी. मैं जब भी शुगर वाली चाय ज्यादा पीता, तभी मुझे ये दिक्कतें और बढ़ने लगीं. एक दिन अचानक मैंने सोचा क्या होगा अगर मैं 15 दिन तक बिना चीनी की चाय पीऊं? शुरुआत में ये फैसला थोड़ा मुश्किल लगा, क्योंकि आदत बदलना आसान नहीं होता. मैंने खुद पर ये छोटा सा एक्सपेरिमेंट करने का फैसला किया. इन 15 दिनों में जो बदलाव मैंने महसूस किए, वो सच में चौंकाने वाले थे. आज मैं अपना वही रियल लाइफ अनुभव आपके साथ शेयर कर रहा हूं.

पहले 2-3 दिन स्वाद से परेशान रहा

शुरुआती दिन सबसे ज्यादा कठिन थे. बिना चीनी की चाय मुझे कड़वी और बेस्वाद लग रही थी. हर घूंट के साथ मन करता था कि थोड़ा सा मीठा डाल लूं. लेकिन, मैंने खुद को रोका. ये समझ आया कि असल में हम स्वाद के नहीं, आदत के गुलाम होते हैं.

दिन 4-6 शरीर का एडजस्टमेंट

कुछ दिनों बाद मेरा शरीर इस बदलाव को स्वीकार करने लगा. चाय का असली फ्लेवर महसूस होने लगा. मुझे एहसास हुआ कि चाय सिर्फ मीठी होने से अच्छी नहीं होती, बल्कि उसका असली स्वाद भी खास होता है. इस दौरान एक और बदलाव महसूस हुआ, मुझे बार-बार भूख कम लगने लगी.

दिन 7-10 में एनर्जी में फर्क

पहले जहां मीठी चाय पीने के बाद थोड़ी देर के लिए एनर्जी मिलती थी और फिर सुस्ती आ जाती थी, वहीं बिना चीनी की चाय पीने पर मेरी एनर्जी ज्यादा स्थिर रहने लगी. दिनभर थकान कम महसूस हुई और काम पर फोकस भी बेहतर हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

दिन 11-13 में वजन और स्किन पर असर

मैंने नोटिस किया कि मेरा पेट थोड़ा हल्का लगने लगा था. वजन में भले ही बहुत बड़ा फर्क न दिखा हो, लेकिन ब्लोटिंग कम हो गई थी. सबसे दिलचस्प बदलाव मेरी स्किन में दिखा, चेहरा थोड़ा साफ और फ्रेश लगने लगा.

ये भी पढ़ें: किचन से कीड़े-मकोड़े भगाने के लिए, केमिकल वाले स्प्रे नहीं, अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में गायब होंगे Insect

दिन 14-15 में आदत बन गई

15वें दिन तक आते-आते बिना चीनी की चाय पीना मेरे लिए नॉर्मल हो गया. अब मीठी चाय पीने का मन ही नहीं करता था. उल्टा, अगर किसी दिन गलती से मीठी चाय मिल जाती, तो वो बहुत ज्यादा मीठी लगती थी.

सबसे बड़े बदलाव जो मैंने महसूस किए

  • शरीर में हल्कापन और कम सुस्ती
  • एनर्जी लेवल ज्यादा स्टेबल
  • अनावश्यक मीठा खाने की क्रेविंग कम
  • स्किन में हल्का ग्लो
  • चाय के असली स्वाद की पहचान

इन 15 दिनों ने मुझे ये सिखाया कि छोटी-छोटी आदतें हमारे शरीर पर बड़ा असर डालती हैं. चीनी छोड़ना कोई बहुत बड़ा त्याग नहीं है, लेकिन इसके फायदे जरूर बड़े हैं.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Quit Sugar Tea Benefits, No Sugar Tea Results, Meethi Chai Chodne Ke Fayde, 15 Days No Sugar Challenge, Sugar Tea Side Effects, Stop Drinking Sweet Tea, Sugar Free Tea Benefits, Meethi Chai Health Effects, What Happens When You Stop Sugar Tea For 15 Days, Meethi Chai Chhodne Se Body Par Kya Asar Hota Hai, Benefits Of Quitting Sugar In Tea, 15 Days No Sugar Tea Transformation, Health Changes After Leaving Sweet Tea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com